फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में 52वें G7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने इस बातचीत की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा शानदार रहता है. इन सबके बीच सबकी नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात पर टिकी रहीं, जहां दोनों नेताओं ने करीब 16 महीने बाद आमने-सामने आकर से हाथ मिलाया. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के न्योते पर पहुंचे पीएम मोदी आज समिट की कई अहम बैठकों में शामिल होंगे, जबकि बुधवार को ट्रंप के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी.
समिट के बीच पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. वे आज तीन देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे. जहां वे कई अहम बैठकों में शामिल होंगे और तीन देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे.
भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पीएम मोदी का आधिकारिक स्वागत करेंगे. खास बात यह है कि G7 देशों के बाद आमंत्रित साझेदार देशों में भारत पहला देश होगा, जिसका स्वागत राष्ट्रपति मैक्रॉन खुद करेंगे. इसके बाद शाम 6:45 बजे से रात 8:45 बजे तक पीएम मोदी G7 देशों, साझेदार देशों, वर्ल्ड बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक की वर्किंग मीटिंग में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में नई वैश्विक साझेदारी बनाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी. फिर रात 8:50 बजे से 9:15 बजे तक पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके बाद रात 9:25 बजे से 9:50 बजे तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात तय है. वहीं, रात 10:05 बजे से 10:30 बजे तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति के साथ अहम बैठक होगी.
इसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन की तरफ से आयोजित गाला डिनर में पीएम मोदी शामिल होंगे. भारतीय समयानुसार यह डिनर रात 12 बजे यानी 16 और 17 जून की मध्यरात्रि में शुरू होगा.
इस बार G7 समिट में आर्थिक चुनौतियां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्विक तनाव और टिकाऊ विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी है. ऐसे में भारत की भागीदारी पर भी सबकी नजर बनी हुई है.
फ्रांस में G7 नेताओं ने विकास और निवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प लिया है. साझा घोषणापत्र में नेताओं ने कहा कि आर्थिक तरक्की और समृद्धि के लिए यह सहयोग बहुत जरूरी है. इस बयान को सहयोगी देश केन्या और दक्षिण कोरिया ने भी अपना समर्थन दिया है. दिग्गज नेताओं ने माना कि दुनिया के सबसे गरीब देशों और कमजोर समुदायों की मदद करना, गरीबी कम करना और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए देशों को मजबूत बनाना पूरी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की प्राथमिकता है.
फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक अहम द्विपक्षीय मुलाकात की है. इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है.
फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के दिग्गज नेताओं और भारत जैसे सहयोगी देशों ने कैंसर के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया है. साझा बयान में नेताओं ने माना कि बच्चों और युवाओं में होने वाले अलग-अलग तरह के ट्यूमर पर रिसर्च के लिए किसी एक देश के पास पूरा डेटा मौजूद नहीं है. इसके साथ ही नेताओं ने कहा कि जिन कैंसरों में बचने की उम्मीद कम होती है, उनसे निपटना दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. G7 देशों ने हर नागरिक तक कैंसर के इलाज की अच्छी सुविधा पहुंचाने की बात पर जोर दिया है.
फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के दिग्गज नेताओं ने वैश्विक कर्ज संकट से निपटने का मजबूत संकल्प लिया है. मंगलवार को जारी एक साझा बयान में नेताओं ने कहा कि वे आर्थिक स्थिरता को खतरा पहुंचाने वाले इस बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने के लिए अपने प्रयास तेज करेंगे. इसके साथ ही G7 देशों ने उन विकासशील देशों की मदद बढ़ाने की वकालत की है जो आर्थिक सुधार तो कर रहे हैं, लेकिन भारी कर्ज के चलते निवेश के अवसरों से वंचित रह जाते हैं.
फ्रांस के एवियन में G7 समिट की शुरुआत से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. इस संक्षिप्त बातचीत की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि बैठक शुरू होने से पहले G7 नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा शानदार रहता है.
फ्रांस के एवियन-ले-बां में G7 शिखर सम्मेलन जारी है. इस समिट के दौरान G7 देशों समेत दुनिया के बाकी दिग्गज नेताओं ने एक साथ आकर पारंपरिक 'फैमिली फोटो' खिंचवाई.
फ्रांस के एवियन में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन से अहम जानकारी आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट के 'आउटरीच सत्र' यानी विशेष बैठक में शामिल हुए हैं. पीएम मोदी इस मंच के जरिए भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखेंगे.
फ्रांस के एवियन में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के बीच बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता होगी. भारतीय समयानुसार यह महाबैठक कल शाम 6:15 बजे शुरू होगी. 16 महीने के लंबे वक्त के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली औपचारिक द्विपक्षीय बातचीत होगी, जिसमें व्यापार समझौते और रणनीतिक रिश्तों पर अहम चर्चा हो सकती है.
जी-7 शिखर सम्मेलन से इस वक्त की बड़ी अपडेट आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया. दोनों वैश्विक नेताओं के बीच यह मुलाकात करीब 16 महीने के लंबे वक्त के बाद हुई है. दोनों नेताओं के बीच बुधवार को द्विपक्षीय बैठक भी होनी है.
समिट के बीच पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. वे आज तीन देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे. जहां वे कई अहम बैठकों में शामिल होंगे और तीन देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज फ्रांस के एवियन पहुंच गए हैं. ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज और विकासशील देशों के प्रतिनिधि के तौर पर भारत को लगातार आठवीं बार इस समिट में आमंत्रित किया गया है. एवियन पहुंचे पीएम मोदी के इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली उनकी द्विपक्षीय मुलाकात है, जिसके साथ ही वे दुनिया के कई अन्य बड़े नेताओं के साथ भी अहम बैठकें करेंगे.