'खून के प्यासे हैं ट्रंप, जैसे Mad Dog!' सभ्यता खत्म करने की धमकी पर बोले US अधिकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर युद्ध समाप्ति के लिए कोई समझौता नहीं हुआ तो वो ईरान को खत्म कर देंगे. प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ट्रंप को 'खून का प्यासा' बताया और कहा कि वे सभी फैसले अकेले लेते हैं.

Advertisement
ट्रंप ने ईरान को खत्म करने की धमकी दी है (Photo: Reuters/AI) ट्रंप ने ईरान को खत्म करने की धमकी दी है (Photo: Reuters/AI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

ऐसे वक्त में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी सभ्यता को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं, उनके प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी ने उन्हें 'खून का प्यासा' बताया है. अधिकारी ने कहा कि ट्रंप बेहद आक्रामक इंसान हैं जो सारे फैसले खुद लेते हैं.

ट्रंप के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'Axios' से बातचीत में ये बातें कही हैं. इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान अमेरिका के साथ जारी युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करता, तो 'आज रात एक सभ्यता खत्म हो सकती है.'

Advertisement

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी धमकी पर कहा, 'अगर राष्ट्रपति को लगे कि कोई समझौता होने वाला है तो वो शायद रुक जाएं. लेकिन यह फैसला सिर्फ वही लेते हैं, और वही अकेले लेते हैं.'

अमेरिकी विदेश मंत्री और युद्ध मंत्री ट्रंप के सामने कबूतर जैसे

एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा, 'राष्ट्रपति सबसे ज्यादा खून के प्यासे हैं, जैसे कोई पागल कुत्ता.' इस अधिकारी ने उन खबरों को भी गलत बताया जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ या विदेश मंत्री मार्को रुबियो ट्रंप को युद्ध की ओर धकेल रहे हैं.

उस अधिकारी ने कहा, 'तुलना करें, तो ये दोनों लोग राष्ट्रपति के सामने कबूतर जैसे हैं.'

ट्रंप ने दी है ईरान को खत्म करने की धमकी

ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए कहा है कि आज रात यानी मंगलवार रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी जो फिर दोबारा वापस नहीं आ सकेगी.

Advertisement

उन्होंने ट्रुथ सोशल पर किए पोस्ट में ट्रंप ने कहा, 'मैं ऐसा नहीं चाहता लेकिन शायद ऐसा ही होगा. अब हमने ईरान में सत्ता बदल दी है. अब वहां पहले की तुलना में स्मार्ट और कम कट्टरपंथी लोग हैं. किसे पता कि कुछ क्रांतिकारी कदम उठा लिए जाएं? आज रात हमें ये बात भी पता चल जाएगी. यह दुनिया के इतिहास में सबसे अहम पल हो सकती है. 47 साल की उगाही, भ्रष्टाचार और मौत का तांडव आखिरकार खत्म होगा. ईश्वर महान है. ईरान की जनता पर कृपा बनाए रखें.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement