डोनाल्ड ट्रंप की ‘स्टोन एज’ वाली धमकी पर चीन का जवाब, बोला- जंग से नहीं सुलझेगा ईरान संकट

China reaction Trump Iran stone ages remark military escalation warning: ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े बयान पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है. चीन ने कहा कि सैन्य कार्रवाई से किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता और टकराव बढ़ाना किसी के हित में नहीं है. ट्रंप ने अगले कुछ हफ्तों में ईरान पर कड़ा हमला करने की बात कही है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है.

Advertisement
चीन ने कहा है कि बढ़ता संघर्ष सभी के लिए नुकसानदेह होगा (Photo: Chinese MoFA) चीन ने कहा है कि बढ़ता संघर्ष सभी के लिए नुकसानदेह होगा (Photo: Chinese MoFA)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:26 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बेहद कड़ी भाषा इस्तेमाल की. उन्होंने कहा, "हम ईरान को स्टोन एज के जमाने में वापस भेज देंगे." इस बयान पर अब चीन ने भी अपनी बात कही है.

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, "हथियारों से कोई भी समस्या जड़ से नहीं सुलझती. लड़ाई बढ़ाने से किसी का भी फायदा नहीं होता."

Advertisement

ट्रंप ने क्या कहा था?

ट्रंप ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर "बहुत जोरदार हमला" करेगा. उनके शब्द थे, "हम उन्हें बहुत कड़ी चोट देंगे. हम उन्हें टोन एज के जमाने में वापस भेज देंगे, जहां वो हैं. इस बीच बातचीत भी जारी है."

यानी एक तरफ ट्रंप बातचीत की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ हमले की धमकी भी दे रहे हैं.

रिजीम चेंज - सरकार बदल गई?

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई की वजह से ईरान में "रिजीम चेंज" हो चुका है. यानी वहां की सत्ता बदल गई है. उन्होंने कहा कि ईरान के मूल नेता अब मारे जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान को बड़ा झटका, US-इजरायल के हवाई हमलों में मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल तबाह

Advertisement

लेकिन साथ ही यह भी साफ किया, "सरकार बदलना हमारा मकसद नहीं था. लेकिन उनके सारे बड़े नेताओं के मारे जाने की वजह से यह हो गया."

ट्रंप ने यह भी कहा कि जब तक अमेरिका के सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते, सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी. उनके मुताबिक वो लक्ष्य "बहुत जल्द" पूरे होने वाले हैं.

तस्वीर साफ है

मिडिल ईस्ट में जंग एक महीने से ज्यादा समय से चल रही है. अमेरिका और इजरायल एक तरफ हैं, ईरान दूसरी तरफ. बातचीत भी हो रही है, बमबारी भी. और अब चीन ने दुनिया को याद दिलाया है कि बंदूक से शांति नहीं आती.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement