चीनी विदेश मंत्री ने PAK के डिप्टी पीएम से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई चर्चा

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की. वांग यी ने अमेरिका-ईरान वार्ता को आगे बढ़ाने और अस्थायी युद्धविराम बढ़ाने में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की.

Advertisement
चीनी विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने कई मुद्दों पर चर्चा की (File Photo- ITG) चीनी विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने कई मुद्दों पर चर्चा की (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार के बीच हाल ही में फोन पर बातचीत हुई. इस वार्ता में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, विशेष रूप से ईरान-अमेरिका संबंधों और क्षेत्रीय शांति बहाली के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. चीन ने इस दौरान पाकिस्तान की कूटनीतिक भूमिका की सराहना करते हुए उसे क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में अहम साझेदार बताया.

Advertisement

वांग यी ने बातचीत के दौरान कहा कि चीन हमेशा से संवाद और कूटनीतिक समाधान का समर्थक रहा है. उन्होंने पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता को आगे बढ़ाने में निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की. चीन के अनुसार, पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और अस्थायी युद्धविराम की अवधि बढ़ाने में सकारात्मक योगदान दिया है, जिससे क्षेत्र में तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिली.

चीनी विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान आगे भी आत्मविश्वास के साथ मध्यस्थता की अपनी कोशिशें जारी रखेगा. उन्होंने विशेष रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुद्दे का उल्लेख किया, जो वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. वांग यी ने कहा कि इस मार्ग को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना केवल क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि पूरी अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा आवश्यकता है.

Advertisement

बातचीत में यह भी स्पष्ट किया गया कि चीन पाकिस्तान के शांति प्रयासों का निरंतर समर्थन करेगा. वांग यी ने कहा कि बीजिंग क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बहाली के लिए अपनी ओर से भी रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है. चीन का मानना है कि संवाद, सहयोग और आपसी विश्वास के माध्यम से ही मौजूदा संकटों का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement