सऊदी-UAE-कतर... हर देश में मिसाइलें बरसा रहा ईरान, जानें खाड़ी मुल्कों में कितने भारतीय

अमेरिका-इजरायल हमले के बाद ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं. अबू धाबी और बहरीन में धमाकों की खबर है. यूएस फिफ्थ फ्लीट भी निशाने पर आया. क्षेत्र में रह रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Advertisement
ईरान खाड़ी मुल्कों में स्थित US एयरबेस को निशाना बना रहा है. (Photo- Reuters) ईरान खाड़ी मुल्कों में स्थित US एयरबेस को निशाना बना रहा है. (Photo- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए टारगेटेड हमलों के बाद अब ईरान ने खुली जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. तेहरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उस पर हमला हुआ तो खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा. अब ईरान की तरफ से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और जॉर्डन समेत खाड़ी मुल्कों में स्थित अमेरिकी एयरबेस और सैन्य परिसरों पर मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही हैं.

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है तो खाड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अस्थिरता फैल सकती है, जिसका सीधा असर वहां काम कर रहे प्रवासी भारतीयों पर पड़ेगा. भारत सरकार की तरफ से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आपात योजनाओं पर भी विचार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप ने दिखा दिया असली रंग...', क्या इजरायल-US के हमले से ईरान को बचाएगा रूस?

इस बढ़ते सैन्य टकराव के बीच सबसे बड़ी चिंता खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को लेकर है. ताजा अनुमानों के अनुसार खाड़ी सहयोग परिषद के देशों में लगभग 93 लाख से अधिक भारतीय रह रहे हैं. संयुक्त अरब अमीरात में करीब 38.9 लाख, सऊदी अरब में लगभग 26.5 लाख, कुवैत में करीब 10 लाख, कतर में लगभग 8.3 लाख, ओमान में 6.6 लाख और बहरीन में करीब 3.3 लाख भारतीय रह रहे हैं. ये सभी देश उन इलाकों में आते हैं जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं या हालिया हमलों की जद में हैं.

Advertisement

ईरान ने खाड़ी के किन-किन देशों पर किया हमला?

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. शहर के कुछ हिस्सों में धुआं उठता देखा गया. बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवीं फ्लीट के सेवा केंद्र पर भी मिसाइल हमला होने की सूचना है. बहरीन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हमले में ठिकाने को निशाना बनाया गया.

यह भी पढ़ें: हफ्तों पहले तय हुई तारीख, ईरान के खिलाफ लंबा चलेगा युद्ध... US-इजरायल की मल्टी-लेयर तैयारी

ईरान ने कहा- अब नहीं कोई रेडलाइन

कतर के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक ईरानी मिसाइल को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया गया. इससे संकेत मिलता है कि खाड़ी देशों में तैनात अमेरिकी और सहयोगी सैन्य तंत्र पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं. ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान दिया है कि मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी और इजरायली संपत्तियां और हित अब "वैध लक्ष्य" हैं. उन्होंने कहा, "इस आक्रामकता के बाद कोई रेड लाइन नहीं बची है और हर विकल्प मेज पर है."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement