लारीजानी पर था 10 मिलियन डॉलर का इनाम, हमने फ्री में मार गिराया: इजरायली विदेश मंत्री

इजरायल और ईरान के बीच भीषण युद्ध जारी है. मंगलवार को इजरायली सेना (IDF) ने एक बड़े ऑपरेशन में ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी और बासिज बलों के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराने का दावा किया है. इजरायल ने इसे आजादी चाहने वाले ईरानियों के लिए जीत बताया है.

Advertisement
हमारी सेना ने फ्री में मार गिराया लारीजानी: गिदोन सार (Photo: Reuters) हमारी सेना ने फ्री में मार गिराया लारीजानी: गिदोन सार (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • यरुशलम,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:31 PM IST

इजरायल के रक्षा मंत्री इस्राएल काट्ज के बाद विदेश मंत्री गिदोन सार ने एस्टोनिया के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस ब्रिफिंग में ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी, बसिज फोर्सेज के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी और उनके डिप्टी के मारे जाने का दावा किया है. हालांकि, ईरान ने इजरायल के दावे को खारिज दिया है.

एस्टोनिया के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस ब्रिफिंग में बोलते हुए गिदोन सार ने कहा, अमेरिका ने पहले ही लारीजानी पर कई प्रतिबंध लगा रखे थे और उसके पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम भी घोषित किया हुआ था, लेकिन हमारे फोर्सेज ने उसको फ्री में मार डाला.

इजरायल के विदेश मंत्री ने बताया कि उनकी सेना ने ईरानी शासन के शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाकर आतंकवादी गतिविधियों पर कड़ा प्रहार किया है. लारीजानी और सुलेमानी जैसे चेहरों का खात्मा ईरान के अंदर दमनकारी नीतियों को कमजोर करने के लिए जरूरी था.

Advertisement



इजरायल का मानना है कि इन प्रभावशाली व्यक्तियों के मारे जाने के हटने के बाद अब ईरान के आम नागरिक खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इजरायल ने स्पष्ट किया है कि वह अपने देश की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

इजरायल का दावा है कि ये अधिकारी ईरान में उन लोगों के खिलाफ दमन के पीछे थे जो आजादी की मांग कर रहे थे. बसिज कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी की मौत को ईरानी सैन्य ढांचे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

ईरान ने खारिज किया दावा

वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के लारीजानी, बसिज फोर्सेज के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी और उनके डिप्टी को मार गिराए जाने के दावे को ईरान में खारिज कर दिया. ईरानी शासन ने कहा था कि लारीजानी जिंदा हैं और कुछ देर में वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. साथ ही ईरान ने अमेरिकी और इजरायली सेना का मजाक उड़ाया था. हालांकि, अभी तक लारीजानी की प्रेस वार्ता को लेकर ईरान की ओर से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement

उधर, इजरायल ने अपनी इस कार्रवाई के जरिए संदेश दिया है कि वह दुनिया के किसी भी कोने में बैठे अपने दुश्मन और उनके आकाओं को बख्शने वाला नहीं है. इस घटना के बाद पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात और भी नाजुक हो सकते हैं.

तीन बड़े टारगेट पर अटैक

आपको बता दें कि मंगलवार को इजरायल के सुरक्षाबलों ने जानकारी देते हुए बताया कि इजरायल ने 12 घंटे में तीन बड़े टारगेटों पर बड़ा अटैक किया. इजरायली सेना ने दावा किया कि इन हमलों में अली खामेनेई के सलाहकार अली लारीजानी, बसिज फोर्सेज के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी और उसका डिप्टी मारा गया है. उन्होंने इन हमलों को ईरान की कमान को कमजोर करने का निर्णायक कदम बताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement