कोलकाता: छत पर चल रही थी पार्टी... तभी विवाद में चलने लगी गोली, युवक की मौत

कोलकाता के पाटुली इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देर रात छत पर पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
कोलकाता में गोली मारकर हत्या. (Photo: Representational) कोलकाता में गोली मारकर हत्या. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

कोलकाता में देर रात हुई फायरिंग की एक घटना ने सनसनी फैला दी. शहर के पाटुली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

एजेंसी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल डे के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि घटना रात करीब 12:30 बजे ईस्ट फूलबागान इलाके की एक रिहायशी बिल्डिंग में हुई. राहुल अपने दोस्त जीत के फ्लैट पर गया हुआ था. उस समय छत पर कुछ लोग एक साथ बैठकर खाना-पीना कर रहे थे.

Advertisement

इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई. गोली लगने से राहुल डे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके साथ मौजूद जीत मुखर्जी भी घायल हो गया.

यह भी पढ़ें: रोहतास में जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल

घटना के बाद दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया. वहीं जीत मुखर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

पुलिस के अनुसार, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही फायरिंग के पीछे का स्पष्ट कारण सामने आया है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह घटना आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि इस हत्या का फिलहाल किसी राजनीतिक रंजिश से कोई संबंध सामने नहीं आया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement