शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने खुद किया नाम का ऐलान

पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया. शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम राज्यपाल से मिलकर दावा पेश किया.

Advertisement
अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी चुने गए विधायक दल के नेता (File Photo) अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी चुने गए विधायक दल के नेता (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

पश्चिम बंगाल में चल रहे लंबे राजनीतिक सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया है. कोलकाता में शुक्रवार को हुई बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया, जिसके बाद अब यह साफ हो गया है कि शुभेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

Advertisement

कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुई इस हाई-प्रोफाइल बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ पर्यवेक्षक के तौर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे. नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी भावुक नजर आए. उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार जताया. शुभेंदु ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि उन करोड़ों बंगाल वासियों की है जिन्होंने बदलाव के संकल्प को वोट दिया है.

राज्यपाल से मिलकर पेश किया का दावा

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब सरकार गठन की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. शुभेंदु अधिकारी आज यानी शुक्रवार को राजभवन जाकर राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की. इस दौरान वे बीजेपी विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपें और आधिकारिक तौर पर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. 

Advertisement

रवींद्र जयंती पर होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण

शुभेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कल 9 मई का दिन पश्चिम बंगाल के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है. इसी पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है.

वहीं, विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बंगाल के गौरवशाली इतिहास को याद किया. उन्होंने कहा कि 'एक दौर था जब कहा जाता था कि बंगाल जो आज सोचता है, भारत वो कल सोचता है. पिछले कुछ दशकों में राज्य के उस गौरव को काफी ठेस पहुंची, लेकिन अब जनता ने फिर से विकास का रास्ता चुना है.' अमित शाह के मुताबिक, इस चुनाव में बीजेपी विधायकों की जीत का औसत 28 हजार वोट रहा है, जो राज्य में पार्टी के प्रति अटूट जनसमर्थन का प्रमाण है.

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा भी तेज है कि राज्य में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के लिए दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं. हालांकि, पार्टी ने फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement