लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में अंबेडकर जयंती के अवसर पर उस समय तनाव फैल गया जब सरकारी जमीन पर बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि पहले से तय कार्यक्रम में कुछ लोग मूर्ति लेकर पहुंचे, जिसका विरोध होने पर हंगामा बढ़ गया. इसी दौरान मूर्ति गिरकर खंडित हो गई, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई. मौके पर पहुंची पुलिस से भी झड़प हुई और पथराव के साथ कई वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई.