बरेली के शुगर मिल में बतौर जनरल मैनेजर पदस्थ ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है. जब आजतक की टीम ने ज्योति के पिता से इस मामले पर बात करने की कोशिश की तो वह आलोक मौर्य के सवाल पर उठकर चल दिए.