यूपी में कांग्रेस का हल्ला बोल! विधानसभा घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन कर रही है. कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने की भी खबर है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ में सुबह कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर कूच किया जिन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया.

Advertisement
कांग्रेस यूपी में आज मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है. (Photo: ANI) कांग्रेस यूपी में आज मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है. (Photo: ANI)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

उत्तर प्रदेश में आज मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है, जिसे देखते हुए कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में आज सुबह 11 बजे विधानसभा की ओर मार्च करने की योजना थी.

Advertisement

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे

प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, नेता विधानमंडल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत कई सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हैं. प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे हैं. सुबह विधानसभा की ओर जाते हुए कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए. अजय राय समेत कई नेता बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: भूपेन बोरा ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर ले लिया था यू-टर्न, CM हिमंता ने बताया प्रमुख हिंदू नेता, बोले- भेंट करूंगा

'बीजेपी सरकार में बढ़ रहा अपराध'

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार में अपराध लगातार बढ़ रहा है. पार्टी का कहना है कि सरकार जाति और धर्म के आधार पर दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को निशाना बना रही है और अपराधियों को संरक्षण दे रही है.

Advertisement

'कई कांग्रेस कार्यकर्ता नजरबंद'

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं. कई कार्यकर्ताओं ने रात पार्टी कार्यालय में ही गुजारी और आज प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement