तेज रफ्तार कार, फुल साउंड, सनरूफ से निकलकर किया अर्धनग्न स्टंट... हापुड़ पुलिस ने काटा ₹21500 का चालान

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती कार की सनरूफ से निकलकर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. यातायात पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत वाहन का 21,500 रुपये का चालान काटा और लोगों से नियमों के पालन की अपील की है.

Advertisement
हापुड़ हाइवे पर कार से स्टंट (Photo- Screengrab) हापुड़ हाइवे पर कार से स्टंट (Photo- Screengrab)

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़ ,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

Uttar Pradesh News: हापुड़ पुलिस ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH-9 पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर अर्धनग्न हालत में स्टंट करने वाले एक युवक के खिलाफ 21,500 रुपये का ऑनलाइन चालान काटकर कार्रवाई की है. गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने तेज रफ्तार कार में गाने बजाकर हंगामा किया, जिसका वीडियो पीछे चल रहे राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यातायात पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल एमवी एक्ट के अंतर्गत गाड़ी का चालान किया. 

Advertisement

चलती कार की सनरूफ से किया स्टंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नेशनल हाईवे-9 पर एक कार तेजी से दौड़ रही है. इसी दौरान एक युवक कार की सनरूफ से आधा बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा है. 

कार के भीतर तेज आवाज में गाने बज रहे थे और युवक लगातार हंगामा कर रहा था. राहगीरों द्वारा बनाए गए इस वीडियो के इंटरनेट पर फैलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और गाड़ी के नंबर के आधार पर कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने सिखाया सबक, काटा भारी चालान

वीडियो का संज्ञान लेते हुए हापुड़ यातायात पुलिस ने इसे यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन माना. पुलिस ने बिना देरी किए एमवी एक्ट के तहत संबंधित वाहन का कुल 21,500 रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे स्टंटबाजों को कड़ा संदेश देना है जो सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है.

Advertisement

यातायात पुलिस की जनता से अपील

हापुड़ के यातायात निरीक्षक नरेश कुमार ने इस घटना के बाद जिलेवासियों से विशेष अपील की है. उन्होंने कहा कि लोग यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें और ऐसी कोई हरकत न करें जिससे किसी की जान को खतरा हो. पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई भी चालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement