T20 World Cup Final: संगम से काशी तक गूंजा 'विजयी भव', टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष आरती और हवन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। टीम इंडिया को लगातार तीसरी बार चैंपियन बनाने के लिए प्रयागराज के संगम तट से लेकर काशी के घाटों तक प्रशंसकों ने पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ जीत की दुआ मांगी है।

Advertisement
काशी के घाट पर टीम इंडिया की जीत के लिए आरती (Photo- ITG) काशी के घाट पर टीम इंडिया की जीत के लिए आरती (Photo- ITG)

रोशन जायसवाल / आनंद राज

  • वाराणसी/प्रयागराज ,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलेगी. इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए देशव्यापी प्रार्थनाएं जारी हैं. प्रयागराज के संगम और वाराणसी के सिंधिया घाट पर प्रशंसकों और वेदपाठी बटुकों ने मां गंगा की आरती की. झांसी के पंचदेव मंदिर में मातृ शक्ति ने टीम इंडिया की सफलता के लिए शत्रु नाशक हवन संपन्न किया. प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर और तिरंगा लेकर जीत के संकल्प के साथ एकजुट हुए हैं.

Advertisement

संगम पर आराधना और काशी में मंत्रोच्चार

धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के सिंधिया घाट पर दर्जनों वेदपाठी छात्रों ने विधिवत मां गंगा का पूजन किया. हाथों में खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर छात्रों ने स्वस्तिवाचन और मंत्रोच्चार के साथ टीम इंडिया का उत्साहवर्धन किया. 

वहीं, प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर प्रशंसकों ने बैठकर मां गंगा से जीत की कामना की. लोगों का अटूट विश्वास है कि आज भारतीय टीम कीवियों को धूल चटाकर ट्रॉफी अपने नाम करेगी.

हैट्रिक का सपना और अहमदाबाद का मिथक

भारतीय टीम के पास इस बार इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि वह लगातार दो बार से खिताब जीत रही है और इस जीत के साथ हैट्रिक पूरी होगी. प्रशंसकों का मानना है कि आज की जीत के साथ ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर हार का पुराना मिथक भी टूट जाएगा. झांसी में भी 'भारत विजयी भवः' के स्वर गूंज रहे हैं, जहां विशेष हवन के जरिए टीम की बाधाएं दूर करने की प्रार्थना की गई.

Advertisement

प्रशंसकों को दिग्गजों से बड़ी उम्मीदें

घाटों पर उमड़ी भीड़ और नारेबाजी के बीच प्रशंसकों ने अपनी पसंद के खिलाड़ियों को लेकर उत्साह जताया. बाइट के दौरान लोगों ने कहा कि टीम पूरी तरह तैयार है और उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत विश्व विजेता बनेगा. जहां न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल खेलकर इतिहास रचना चाहेगा, वहीं भारतीय प्रशंसक तिरंगा लहराकर और जयकारे लगाकर अपनी टीम का जोश सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement