संभल में SP ने लगाए ठुमके तो बरेली में IPS अनुराग आर्य ने जमकर किया डांस... होली पर अधिकारियों के जश्न का VIDEO

होली के बाद यूपी पुलिस के अधिकारी मस्ती भरे अंदाज में दिखे. संभल के एसपी केके विश्नोई 'एनिमल' कैप पहनकर भोजपुरी गानों पर थिरके और फायर ब्रिगेड से रंग बरसाया. वहीं, बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य और आईपीएस अंशिका वर्मा ने पंजाबी व फिल्मी गानों पर जमकर डांस कर सुर्खियां बटोरीं.

Advertisement
आईपीएस केके विश्नोई और अनुराग आर्य का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab) आईपीएस केके विश्नोई और अनुराग आर्य का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • संभल/बरेली ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

होली के मौके पर यूपी पुलिस के अधिकारियों का अलग अंदाज देखने को मिला. आमजनों की होली सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिसकर्मी रंग में सराबोर नजर आए. इस दौरान संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य का वीडियो खासा चर्चा में रहा. जहां एसपी बिश्नोई भोजपुरी गानों पर थिरकते दिखे तो वहीं एसएसपी आर्य पंजाबी गाने पर जमकर झूमे.

Advertisement

बरेली में भी मचा धमाल 

आपको बता दें कि गुरुवार को बरेली में पुलिस अधिकारियों ने होली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया. एडीजी आवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में एसएसपी अनुराग आर्य 'चुम्मा-चुम्मा दे दे' और 'तेरा यार बोल दा' जैसे गानों  पर जमकर थिरके.

वहीं आईपीएस अंशिका वर्मा ने 'लंदन ठुमका' पर शानदार डांस किया. ढोल-नगाड़ों और फिल्मी गानों के बीच अफसरों का यह मस्ती भरा अंदाज देख पुलिसकर्मियों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया.

संभल में 'एनिमल' कैप लगाकर झूमे एसपी केके विश्नोई 

संभल में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन में जश्न का माहौल रहा. जिले के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई अपने अनोखे अंदाज में नजर आए. उन्होंने 'एनिमल' कैप पहनकर 'धुरंधर' फिल्म और 'चक लो रिवॉल्वर' जैसे गानों पर पुलिसकर्मियों के साथ जबरदस्त डांस किया.

Advertisement

मस्ती यहीं नहीं रुकी, एसपी ने भोजपुरी गीत 'गुलाब जईसन खिलल बाड़ू' पर भी ठुमके लगाए. इसके बाद वे खुद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए और पाइप से पुलिसकर्मियों पर रंग की बौछार की. एसपी ने रंग से भरे गड्ढे में कूदकर भी होली खेली. पिछले साल भी उनका सिर पर गिलास रखकर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था.

गौरतलब है कि संभल में पुलिस लाइन के भीतर गड्ढा खोदकर पानी भरा गया, जहां एसपी केके विश्नोई ने जिप्सी में झूमते हुए एंट्री ली. उन्होंने अक्षय खन्ना के स्टाइल में डांस किया और सिपाहियों संग पुशअप भी लगाए. पुलिसकर्मियों ने कपड़े फाड़कर और रंग भरे गड्ढे में कूदकर जमकर मस्ती की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement