रामपुर में चलती कार बनी आग का गोला, महिला कॉन्स्टेबल और 2 साल के बेटे की जिंदा जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के रामपुर में काशीपुर रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया. यहां अज्ञात वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी. इसके बाद चलती कार में भीषण आग लग गई. हादसे में महिला कॉन्स्टेबल और उसके दो साल के बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोग किसी तरह बच निकले.

Advertisement
कार में जिंदा जले मां-बेटे. (Photo: ITG) कार में जिंदा जले मां-बेटे. (Photo: ITG)

आमिर खान

  • रामपुर,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद आग का गोला बन गई. हादसे में मां और उसके दो साल के मासूम बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई.

यह घटना रामपुर के थाना गंज इलाके में काशीपुर-आंगा रोड की है. यहां चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी और अज्ञात वाहन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई.

Advertisement

कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे, जो नैनीताल घूमकर अपने घर रामपुर लौट रहे थे. हादसा इतना भीषण था कि कार कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई और उसमें बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

कार में सवार दो युवकों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन एक महिला और उसका दो साल का बेटा अंदर ही फंस गए. बच्चे की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: गुजरात में दर्दनाक हादसा... पुल से गिरकर कार में लगी आग, 2 महिला शिक्षकों समेत 3 की जिंदा जलकर मौत

मृतक महिला की पहचान लता के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कॉन्स्टेबल के पद पर श्रावस्ती में तैनात थीं. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.

Advertisement

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना गंज पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार दुर्घटना के बाद उसमें आग लग गई है. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

जांच में सामने आया है कि कार किसी अज्ञात वाहन से साइड लगने के बाद अनियंत्रित हो गई और टक्कर के तुरंत बाद उसमें आग लग गई. हादसा इतना अचानक हुआ कि कार सवारों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और उसके चालक का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement