'शादी-पूजा करना ब्राह्मणों का काम, अगर यादव इसे करेंगे तो...' इटावा में कथावाचक से पिटाई के मामले पर बोले ओपी राजभर

ओपी राजभर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग दो-दो आधार कार्ड बनवाकर दूसरों का अधिकार छीन रहे हैं. राजभर ने कहा, "यादवों को अपना काम करना चाहिए, और दूसरों के हिस्से में दखल नहीं देना चाहिए. यह सामाजिक संतुलन के लिए जरूरी है."

Advertisement
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 26 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के के इटावा में यादव कथावाचकों के साथ मारपीट के मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और इस पर सियासत भी तेज हो गई है. गुरुवार को इसे लेकर बड़ी संख्या में 'अहीर रेजिमेंट' के लोगों ने दादरपुर गांव में घुसने की कोशिश की और इस दौरान पथराव होने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.   

कथावाचकों के साथ मारपीट के इस मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी है और इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए.

Advertisement

राजभर बोले- आधार कार्ड बनाकर छीन रहे हैं हक
 ओम प्रकाश राजभर ने एक बयान देते हुए कहा कि समाज में हर वर्ग का एक तय काम होता है और उसी के अनुसार सबको चलना चाहिए. उन्होंने कहा, "वर्गों में जातियों को बांटा गया है. ब्राह्मणों का काम शादी-विवाह और पूजा-पाठ जैसे कार्य करना है. ऐसे में अगर यादव यह काम करते हैं तो यह दूसरे के हक पर कब्जा करना हुआ."

यह भी पढ़ें: सैकड़ों गाड़ियां, जाति विशेष के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस से हिंसक झड़प... इटावा के कथावाचक कांड वाले गांव में कैसे हुआ बवाल?

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कुछ लोग दो-दो आधार कार्ड बनवाकर दूसरों का अधिकार छीन रहे हैं. राजभर ने कहा, "यादवों को अपना काम करना चाहिए, और दूसरों के हिस्से में दखल नहीं देना चाहिए. यह सामाजिक संतुलन के लिए जरूरी है."

Advertisement

क्या है मामला
आपको बता दें कि इटावा के दांदरपुर गांव में 21 जून को कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत कुमार यादव के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना सामने आई थी. इस दौरान लोगों ने संत यादव का सिर भी मुड़वा दिया था. आरोप था कि उन्होंने जाति छिपाकर कथा की और एक महिला से छेड़छाड़ की. 

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने 23 जून को चार ब्राह्मण युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद कथा आयोजकों ने कथावाचकों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की. वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और पीड़ित कथावाचकों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया.

 यह भी पढ़ें: कथावाचक कांड के बाद इटावा के दांदरपुर में बवाल! 'अहीर रेजिमेंट' के लोगों की पुलिस से झड़प, पत्थरबाजी-फायरिंग

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »