NOIDA में रफ्तार का कहर, THAR ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, मच गई चीख पुकार

नोएडा में सेक्टर-49 में तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
गाड़ी से बाहर आ गया थार का पहिया (Photo: Screengrab) गाड़ी से बाहर आ गया थार का पहिया (Photo: Screengrab)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र का है, जहां एक तेज रफ्तार थार एसयूवी ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है

जानकारी के मुताबिक, घटना सेक्टर-49 आरडब्ल्यूए के गेट नंबर-8 के पास हुई. बरौला गांव निवासी राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश ई-रिक्शा से कहीं जा रहे थे तभी तेज गति और लापरवाही से चल रही थार ने सामने से आकर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि थार का एक पहिया भी टूटकर अलग हो गया.

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

गाड़ी से बाहर आ गया THAR का पहिया

प्रत्यक्षदर्शी सुनील (चश्मदीद) ने बताया, “थार बहुत तेज रफ्तार में थी. अचानक जोरदार आवाज आई और ई-रिक्शा पलट गया. लोग सड़क पर गिर पड़े. हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोग सहम गए.

घटना के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में सड़क किनारे खड़ी बुरी तरह टूटी थार और ई-रिक्शा साफ दिखाई दे रहे हैं. एक वीडियो में कार का टूटा पहिया और सड़क पर खून के निशान भी नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि वाहन बिल्कुल नया प्रतीत हो रहा था और आगे की नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं दिख रही थी.

Advertisement

पुलिस ने थार चालक को हिरासत में ले लिया है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement