नोएडा में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, छत से कूदे प्रेमी युगल, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

नोएडा के सेक्टर-24 इलाके में प्रेमी युगल ने कथित तौर पर छत से कूदकर जान देने की कोशिश की. इस घटना में युवक पुनीत की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है और दिल्ली में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

Advertisement
प्रेमी युगल छत से कूदे. (Photo: Representational) प्रेमी युगल छत से कूदे. (Photo: Representational)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर छत से कूदकर जान देने की कोशिश की. इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

पुलिस के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि सेक्टर-22 इलाके में एक 20 वर्षीय युवती और उसका साथी छत से कूद गए हैं. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

हादसे में युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

वहीं युवती की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय पुनीत पुत्र कृष्णपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मेरठ जिले के ग्राम उल्देपुर का रहने वाला था.

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने बताया कि युवती के परिजन मौके पर मौजूद हैं, जबकि युवक के परिवार को सूचना दे दी गई है. शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मामले की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

 इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है.

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement