'जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ...',पति को बस से उतारा, पीछे से गायब हो गई नई दुल्हन

मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड से एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. महिला ने पति को बस से उतरकर पकौड़े लाने के लिए कहा था. लेकिन जब तक वह लौटा तो वह बस से उतरकर कहीं जा चुकी थी.

Advertisement
 बस से पति को उतारा, पीछे से गायब हो गई पत्नी (Photo: itg) बस से पति को उतारा, पीछे से गायब हो गई पत्नी (Photo: itg)

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड से एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. बस में बैठी महिला ने अपने पति को पकौड़ी लेने के लिए नीचे भेज दिया और इसी दौरान वह बस से उतरकर गायब हो गई. पति ने पत्नी के प्रेमी के साथ जाने का शक जताते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है.

Advertisement

होली मनाकर लौट रही थी मायके से

जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव ओसामाफी निवासी पीतम सिंह की शादी 1 दिसंबर 2025 को रामपुर जिले के थाना सैफनी क्षेत्र के गांव सागरपुर निवासी 18 साल की रिमझिम के साथ हुई थी. होली का त्योहार मनाने के लिए रिमझिम करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके चली गई थी.

9 मार्च 2026 को पीतम सिंह अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर वापस घर ला रहा था. दोनों बस से सैफनी से बिलारी पहुंचे और वहां से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज बस में बैठ गए.

पति से बोली- पकौड़े ले आओ

लड़के के पिता ने बताया गया कि दोपहर करीब 2 बजे बिलारी बस स्टैंड पर बस रुकने के दौरान रिमझिम ने अपने पति से पकौड़ी खाने की इच्छा जताई और उसे पास की कैंटीन से पकौड़ी और पानी लेने के लिए भेज दिया. पति जब कुछ देर बाद पकौड़ी लेकर बस में लौटा तो उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी.

Advertisement

वापस आया तो पत्नी गायब, फोन ऑफ

पीतम सिंह ने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला. बस में मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई थी. काफी देर तक बस स्टैंड और आसपास के इलाके में तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पीतम सिंह ने बिलारी थाने पहुंचकर तहरीर दी. तहरीर में उसने शक जताया है कि उसकी पत्नी रिमझिम रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव सागरपुर निवासी इमरान नामक युवक के साथ चली गई है.

पति के अनुसार रिमझिम की लंबाई करीब 5 फुट 3 इंच, रंग गोरा और शिक्षा इंटरमीडिएट तक है. लड़के के पिता का कहना है कुछ मालूम नहीं था हमको ऐसा और न ही किसी पर शक था. पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर रिमझिम की गुमशुदगी दर्ज कर ली है. बिलारी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच उपनिरीक्षक विनीत कुमार को सौंपी गई है और महिला की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement