'दाल में आटा मिलवाती हैं मैडम जी', शिकायत करने पहुंचे छात्र की प्रिंसिपल ने की पिटाई

बांदा में सरकारी स्कूल के टीचर पर छात्र से मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. छात्र और उसकी मां का आरोप है कि 'मिड डे मिल' के दाल में टीचर आटा मिलवाती हैं. शिकायत करने पर बच्चे का गला दबा दिया, सिर में मारा. पीड़ित परिवार ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
टीचर पर छात्र से मारपीट का आरोप. टीचर पर छात्र से मारपीट का आरोप.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 28 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में मासूम एक छात्र ने स्कूल के टीचरों पर मारपीट के साथ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़ित छात्र ने अपनी मां के साथ डीएम ऑफिस पहुंच कर आरोपी टीचरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. मामले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शिक्षा विभाग के अफसरों को तत्काल जांच करने के आदेश दिए हैं. 

Advertisement

दरअसल, मामला बबेरू ब्लॉक के सरकारी जूनियर स्कूल पल्हरी का है. 6ठी पढ़ने वाले पीड़ित छात्र की मां ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उसका बेटा पल्हरी के स्कूल में पढ़ता है. आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल के तीन टीचर उनके बेटे को पकड़ कर प्रिंसिपल कमरे में ले गए.

प्रिंसिपल और टीचर ने मिलकर बच्चे का दबाया गला

इसके बाद इममें से दो टीचर बाहर आकर खड़े हो गए. फिर प्रिंसिपल और टीचर ने मिलकर बच्चे का गला दबा दिया. फिर उनलोगों ने बच्चे के साथ मारपीट की. पीड़ित की मां ने आगे बताया कि हमने पहले स्कूल के टीचरों से शिकायत की थी कि मिड डे मील के दाल में आटा मिलाया जाता हैं.

बच्चे को नहीं देने दिया गया एग्जाम

छात्रा की मां का आरोप है कि इससे नाराज होकर उन्होंने हमारे बच्चे को एग्जाम भी नहीं देने दिया. साथ ही शिकायत करने से स्कूल की टीचर हमसे चिढ़ गई हैं. वो कहती हैं, तुमको जहां शिकायत करना हो करो, कोई कुछ नहीं कर पायेगा. मगर, हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है. 

Advertisement

मामले में प्रभारी सहायक शिक्षा निदेशक ने कही ये बात

प्रभारी सहायक शिक्षा निदेशक किशन कुमार ने बताया कि 6ठी क्लास के छात्र के पीटाई का मामला संज्ञान में आया है. आरोप है कि प्रिंसिपल ने बच्चे के साथ मारपीट की है. खंड शिक्षा अधिकारी बबेरू से मामले की जांच कराई जा रही है. जांच होने पर कंफर्म पता चलेगा कि मामला सही है या फर्जी. जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »