'मैडम, हमरे 5 लाख फॉलोअर्स हैं, अब आप माफी मंगिहो हमसे', उन्नाव में महिला ARTO ने जड़ा थप्पड़ तो भड़का ड्राइवर, VIDEO VIRAL

उन्नाव के नेशनल हाईवे पर देर रात चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम और ट्रक ड्राइवरों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई. महिला अधिकारी द्वारा ड्राइवर को थप्पड़ मारने और गाड़ी में खींचकर बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें यूट्यूबर ड्राइवर माफी की मांग कर रहा है.

Advertisement
देर रात वाहनों की चेकिंग कर रहीं थीं एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम (Photo- Screengrab) देर रात वाहनों की चेकिंग कर रहीं थीं एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम (Photo- Screengrab)

सूरज सिंह

  • उन्नाव ,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

Uttar Pradesh News: उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात करीब दो बजे एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थीं. उन्होंने हमीरपुर नंबर के गिट्टी लदे डंपर को पकड़कर तौल के लिए धर्म कांटे पर भेजा. वहां डंपर का जीपीएस लॉक होने और अन्य ड्राइवरों के विरोध के कारण विवाद बढ़ गया. इस दौरान एक ड्राइवर द्वारा एआरटीओ की गाड़ी की चाबी निकालने पर अधिकारी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. विवाद बढ़ता देख महिला अधिकारी ड्राइवर को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गईं और संबंधित डंपर को सीज कर दिया.

Advertisement

फिल्मी अंदाज में उतरीं मैडम और जड़ दिया थप्पड़

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले एआरटीओ प्रतिभा गौतम और ड्राइवरों के बीच बहस होती है. जब अधिकारी की गाड़ी मुड़कर जाने लगती है, तभी मोबाइल छीनने और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए ड्राइवर विरोध करते हैं. 

इसी बीच एक चालक मोबाइल लेने की कोशिश करता है, तभी प्रतिभा गौतम गाड़ी से फिल्मी अंदाज में उतरती हैं और उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती हैं. वह कहती हैं कि चालक ने शराब पी रखी है और उसे खींचकर अपनी गाड़ी में बैठा लेती हैं.

यूट्यूबर ड्राइवर की चुनौती: 'मेरे 5 लाख फॉलोअर्स हैं'

वीडियो बना रहा युवक, जिसने अपना नाम गोलू बताया, लगातार कहता रहा कि "मैडम आप गलत कर रही हैं." उसने दावा किया कि उसके यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं और इस व्यवहार के लिए अधिकारी को माफी मांगनी पड़ेगी. 

Advertisement

युवक ने गाड़ी का नंबर दिखाते हुए यह भी आरोप लगाया कि प्राइवेट आदमी गाड़ी में बैठा है और नंबर प्लेट भी सही नहीं है. मौके पर मौजूद ड्राइवरों का आरोप था कि पकड़े गए डंपर के कारण उनका रास्ता बाधित हो रहा था और विरोध करने पर उनके साथ बदसलूकी की गई.

अतीत के दाग और अधिकारी की सफाई

दिलचस्प बात यह है कि 12 नवंबर 2025 को एटीएस ने अवैध वसूली के मामले में जिन आरटीओ और एआरटीओ अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया था, उनमें प्रतिभा गौतम का नाम भी शामिल था. इस घटना पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि डंपर का जीपीएस खराब होने से जाम लगा था. वहां मौजूद ड्राइवरों ने हंगामा किया और एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी सरकारी गाड़ी की चाबी निकाल ली थी, जिसके बाद उन्हें हस्तक्षेप करना पड़ा. उन्होंने हाइड्रा मशीन बुलवाकर वाहन हटवाया और विधिक कार्रवाई की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement