वाराणसी: खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, जमींदोज हुआ मकान, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

वाराणसी के मंडुआडीह में गैस लीकेज के बीच खाना बनाना एक परिवार पर भारी पड़ गया. जोरदार धमाके के साथ पूरा मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया. इस भीषण हादसे में सगे भाई-बहन ने अपनी जान गंवा दी, जबकि मां और एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं.

Advertisement
सिलेंडर ब्लास्ट के बाद का मंजर (Photo- Screengrab) सिलेंडर ब्लास्ट के बाद का मंजर (Photo- Screengrab)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

वाराणसी के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह आद्या प्रसाद के एक मंजिला मकान में एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ. मंडुआडीह थाना क्षेत्र के निजी बस स्टैंड के पास स्थित इस घर में गैस लीकेज के दौरान खाना बनाने के लिए आग जलाई गई थी. तेज विस्फोट के कारण जर्जर मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया. 

मलबे में दबे परिवार के चार सदस्यों को बीएचयू (BHU) ट्रामा सेंटर ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने भाई ओमप्रकाश और बहन प्रीति को मृत घोषित कर दिया. मां गिरिजा देवी और एक अन्य सदस्य का इलाज चल रहा है.

Advertisement

CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े करने वाला मंजर

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद आग की लपटें और जान बचाकर भागते लोग दिखाई दे रहे हैं. एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि घटना उस समय हुई जब गैस रिसाव के बावजूद चूल्हा जलाया गया. 

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग भी सहम गए. मौके पर फायर ब्रिगेड और बचाव दल ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने बताया कि मकान पहले से ही जर्जर स्थिति में था, जो सिलेंडर ब्लास्ट का दबाव नहीं झेल सका और गिर गया. फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement