'चल अपने ससुराल से पैसे मंगा', झाड़फूंक के नाम पर मौसी ने कराया रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. माता-पिता के निधन के बाद जिस मौसी को एक अनाथ युवती ने अपना सहारा माना, उसी पर गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़िता का दावा है कि मौसी ने एक तांत्रिक से उसका रेप कराया और उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल कर पैसे वसूले गए. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
मौसी ने कराया रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल (Photo: representional image) मौसी ने कराया रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल (Photo: representional image)

रंजय सिंह

  • कानपुर ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों में धोखे का ऐसा मामला सामने आया है जो डरा देने वाला है. यहां मां बाप के ना रहने पर एक अनाथ भांजी ने अपनी जिस मौसी को अपना सब कुछ समझा था, वही मौसी उसकी जिंदगी की बर्बादी का कारण बन गई है.

भांजी को ब्लैकमेल कर वसूले डेढ़ लाख

मौसी ने पैसा कमाने के लिए पहले एक तांत्रिक से झाड़फूंक के बहाने पहले भांजे का रेप कराया फिर उसका वीडियो बनाकर अपनी भांजी को ब्लैकमेल करके उसकी ससुराल से डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए वह और पैसे मांग रही थी आखिर परेशान होकर भांजी ने अपने पति की सलाह पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की इसके बाद पुलिस ने मौसी के खिलाफ जान शुरू कर दी है.

Advertisement

कानपुर के चकेरी के रहने वाली एक लड़की के मां-बाप की डेथ हो गई थी मरते समय मां-बाप अपनी बेटी को उसकी मौसी के पास छोड़ गए थे. लड़की अपनी मौसी को ही मां मानती थी लेकिन मौसी के मन में कुछ और था. उसने पहले अपनी भांजी का निकाह एक युवक से किया उसके बाद भांजी को भड़काया कि तुम्हारे ऊपर जादू टोना हो गया है और उसकी झाड़फूंक करने के लिए एक लाला नाम का तांत्रिक बुलाकर उसका झाड़ फूंक कराया.

तांत्रिक ने कराया भांजी का रेप 

इसी दौरान तांत्रिक ने भांजी का रेप कर दिया जिसका मौसी ने वीडियो भी बना लिया. अब मौसी ने इसी वीडियो के सहारे अपनी भांजी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. वो कहती कि अपनी ससुराल से मुझे पैसा लाकर दो नहीं तो यह वीडियो में तुम्हारे पति को भेज दूंगी घबराई भांजी ने धीरे-धीरे डेढ़ लाख रुपए अपनी मौसी को दे दिए. लेकिन जब मौसी ने उसको देह व्यापार करने की शर्त लगाई तो भांजी मजबूर हो गई, उसने अपने पति को सारी बात बता दी.

Advertisement

देह व्यापार में ढकेलने वाली थी मौसी

पति की सलाह पर लड़की ने मंगलवार को कानपुर पुलिस कमिश्नर के यहां शिकायत की. लड़की का कहना है कि उसकी मौसी उजमा परवीन और मामा शकील दोनों मिलकर उसकी वीडियो के सहारे उसको ब्लैकमेल कर रहे हैं और उसे गलत धंधा कराना चाहते हैं.

कमिश्नर के निर्देश पर चकेरी के एसीपी अभिषेक पांडे ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अभिषेक पांडे का कहना है कि एक लड़की ने अपने आर्थिक को मानसिक उत्पीड़न की शिकायत मौसी के खिलाफ की है जहां उसने मौसी पर भी ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. इस मामले में रिपोर्ट करके मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement