कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 48 घंटे में 750 अपराधी गिरफ्तार, 225 भेजे गए जेल

यूपी में कानपुर पुलिस ने क्राइम पर शिकंजा कसते हुए 48 घंटे के विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की है. शहरभर में एक साथ चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान 750 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से 225 को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया है.

Advertisement
मंगलवार को शुरू हुआ था पुलिस का यह अभियान. (Photo: ITG) मंगलवार को शुरू हुआ था पुलिस का यह अभियान. (Photo: ITG)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

कानपुर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया. इसके तहत महज 48 घंटे के भीतर 750 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से 225 को कोर्ट के वारंट के आधार पर सीधे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

यह विशेष अभियान पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें कानपुर कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई. अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई और 48 घंटे तक लगातार छापेमारी और धरपकड़ जारी रही. पुलिस ने खासतौर पर उन अपराधियों को निशाना बनाया, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे या जिनके खिलाफ अदालत से वारंट जारी थे.

Advertisement

जॉइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टांडा ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी थानों की पुलिस ने एक साथ कार्रवाई की. कुल 750 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 225 को नॉन-बेलेबल वारंट (NBW) के तहत सीधे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया. बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें: साइबर अपराधियों पर कसा CBI का शिकंजा, FBI और इंटरपोल के साथ मिलकर 35 ठिकानों पर छापेमारी, अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का खात्मा

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद उन मामलों को आगे बढ़ाना था, जो लंबे समय से जांच में लंबित थे. कई ऐसे आरोपी थे, जो गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे, जिससे केस आगे नहीं बढ़ पा रहे थे.

Advertisement

अभियान के दौरान कानपुर के दक्षिणी क्षेत्र (साउथ जोन) से बड़ी संख्या में अपराधियों को पकड़ा गया. पुलिस ने कोर्ट के वारंट पर फरार चल रहे आरोपियों को पकड़कर डीसीपी मुख्यालय में पेश किया.

पुलिस का कहना है कि कानपुर में यह पहली बार है, जब इतने बड़े पैमाने पर 48 घंटे के भीतर एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जॉइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टांडा ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement