CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से उबाल: बिहार के मौलाना पर 83 थानों में FIR, 21 लाख का इनाम घोषित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की विवादित टिप्पणी ने पूरे उत्तर प्रदेश में गुस्से की आग सुलगा दी है. वाराणसी से लेकर लखनऊ तक सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं बलरामपुर समेत प्रदेश के दर्जनों थानों में कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है.

Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ और मौलाना अब्दुल्ला सलीम (Photo- Screengrab) सीएम योगी आदित्यनाथ और मौलाना अब्दुल्ला सलीम (Photo- Screengrab)

आशीष श्रीवास्तव / अंकित मिश्रा / रोशन जायसवाल

  • लखनऊ ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इस बयान के विरोध में शनिवार को बलरामपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. प्रदेश के विभिन्न जिलों के 83 थानों में भी मौलाना के खिलाफ अलग-अलग तहरीर दी गई हैं. वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंका और उसका सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की. लखनऊ के अटल चौराहे पर भी युवाओं ने पुतला दहन कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

Advertisement

वाराणसी में फूटा हिंदू युवा वाहिनी का गुस्सा

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस टिप्पणी को लेकर भारी आक्रोश देखा गया. हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गोरखनाथ मठ स्थित अपने कार्यालय पर जुटे और जुलूस निकालकर मैदागिन चौराहे पहुंचे.

प्रदर्शनकारियों ने मौलाना की तस्वीर लगे पुतले को चप्पलों और लाठियों से पीटा, फिर उसे आग के हवाले कर दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि जो कोई भी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का सिर काटकर लाएगा, उसे 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी

राजधानी लखनऊ के अटल चौराहे पर भी विरोध प्रदर्शन की आंच पहुंची. अनुराग तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की माता के खिलाफ अपमानजनक शब्द किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले चार दिनों के भीतर मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे लखनऊ में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा. संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल जेल भेजने की मांग की है.

Advertisement

कानूनी शिकंजे में मौलाना सलीम

मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है. बलरामपुर में दर्ज एफआईआर के अलावा प्रदेश के छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और बीजेपी पदाधिकारी एकजुट होकर 83 थानों में शिकायत दर्ज करा चुके हैं. लोगों का कहना है कि खुद को चतुर्वेदी लिखने वाले इस मौलाना को ऐसी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. पुलिस प्रशासन अब विभिन्न जिलों से मिली तहरीरों के आधार पर मौलाना की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement