'तुम्हारी नाक काटकर अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में अर्पित करूंगा', हमलावर को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न का केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया कि रीवा एक्सप्रेस में उन पर हुए हमले के दौरान हमलावर उनकी नाक काटकर गुरु के चरणों में चढ़ाना चाहता था. आशुतोष ने हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का हाथ बताते हुए कोर्ट में पुख्ता सबूत देने की बात कही है.

Advertisement
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष ब्रह्मचारी (Photo- Screengrab) स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष ब्रह्मचारी (Photo- Screengrab)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जिला अदालत में यौन उत्पीड़न का केस दाखिल करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान जानलेवा हमला हुआ.  इस हमले को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी ने नया दावा किया है. उन्होंने कहा कि हमलावर ने हमला करने के दौरान उनकी नाक काटने की कोशिश की और उसने यह भी कहा कि वह नाक काटकर अपने गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के चरणों में अर्पित करना चाहता है. 

Advertisement

आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक, उन पर हुए हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर एक महिला ने ली है.  ‌उन्होंने कहा कि उन पर जो हमला कराया गया है उसके पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का ही हाथ है. 

यह भी पढ़ें: 'आशुतोष ब्रह्मचारी ने टॉयलेट में खुद लगाया चीरा...' श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने रखी कई डिमांड

इसके साथ ही आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के उन आरोपों का खंडन किया है जिसमें उन्होंने यह कहा कि यह हमला खुद आशुतोष ब्रह्मचारी ने सुरक्षा लेने के लिए अपने ऊपर कराया है. आशुतोष ने कहा है कि अगर ऐसा है तो वह भी ऐसा हमला अपने ऊपर करा लें. 

वहीं, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा आशुतोष ब्रह्मचारी की सुरक्षा बढ़ाये जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि वह मेरी चिंता ना करें, अपनी चिंता करें. आशुतोष ने आगे कहा है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं जो कोर्ट में दाखिल करेंगे और इससे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किल बढ़ेंगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आशुतोष ब्रह्मचारी हमले के आरोप पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, 'जांच में सच्चाई आएगी सामने'

आपको बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी पर रविवार सुबह करीब 5 बजे कथित तौर पर गाजियाबाद से प्रयागराज आते समय रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के करीब धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था. आशुतोष का कहना है कि उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई है. आशुतोष ब्रह्मचारी एच वन कोच के सीट नंबर 15 पर यात्रा कर रहे थे. इस हमले में आशुतोष को कई जगह चोटें भी आईं हैं. लहूलुहान हालत में वह प्रयागराज पहुंचे. जीआरपी थाने पर उन्होंने जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज कराया है. फिलहाल, जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement