शामली का वो 'सीक्रेट' निकाह, जिसने हिला दिया पूरा इलाका; स्वामी यशवीर का अल्टीमेटम, निशाने पर हिंदू मेडिकल स्टोर संचालक!

उत्तर प्रदेश के शामली में एक भारत मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार के कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है. बघरा आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं और कार्रवाई न होने पर बड़े जनआंदोलन की चेतावनी दी है.

Advertisement
शामली धर्मांतरण विवाद (Photo- ITG) शामली धर्मांतरण विवाद (Photo- ITG)

शरद मलिक

  • शामली ,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

Uttar Pradesh News: शामली जिले के हनुमानधाम क्षेत्र के पास रहने वाले भारत मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार के कथित धर्म परिवर्तन को लेकर स्वामी यशवीर महाराज ने गंभीर आरोप लगाए हैं. स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने दावा किया कि दूसरे समुदाय की युवती ने प्रेमजाल में फंसाकर युवक और उसके माता-पिता का धर्मांतरण कराया है. दूसरी ओर, मेडिकल स्टोर संचालक ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है.

Advertisement

युवती पर प्रभाव में लेने का आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्वामी यशवीर महाराज ने दावा किया है कि मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे को करीब पांच साल पहले दूसरे समुदाय की एक युवती ने प्रेम संबंधों के माध्यम से अपने प्रभाव में लिया था. उनका आरोप है कि बाद में युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर उसका निकाह करा दिया गया. स्वामी यशवीर महाराज का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि युवक के माता-पिता का भी धर्म परिवर्तन कराया गया है, जो कि बेहद गंभीर मामला है.

10 दिनों में आंदोलन की चेतावनी

स्वामी यशवीर महाराज ने प्रदेश सरकार और शामली पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को लेकर समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है. यदि दस दिनों के भीतर प्रशासन ने कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो वे समाज के लोगों के साथ व्यापक धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन शुरू करेंगे. उन्होंने साफ किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरे मामले की जांच पूरी कर दोषियों को सजा नहीं मिल जाती.

Advertisement

मेडिकल स्टोर संचालक ने दी सफाई

दूसरी ओर, भारत मेडिकल स्टोर संचालक ने धर्मांतरण से जुड़े इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बताया है. उनका साफ कहना है कि उनका परिवार हिंदू धर्म में पूर्ण आस्था रखता है और धर्म परिवर्तन जैसी कोई भी घटना नहीं हुई है. परिवार के मुताबिक, उनके पुत्र से जुड़ा मामला पूरी तरह व्यक्तिगत है और वे लोग परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं. सोशल मीडिया के आरोपों से उनके परिवार की छवि को भारी नुकसान पहुंच रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »