साले की पत्नी से अफेयर...वो नाराज हो गई तो मनाने पहुंचा अधेड़ व्यक्ति, नहीं मानी तो खुद को मारी गोली

यूपी के इटावा में सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां अधेड़ उम्र के व्यक्ति का साले की पत्नी से अफेयर चल रहा था. दस साल से अनिल उसके साथ उसी के मायके में रह रहा था. किसी बात पर झगड़ा हुआ तो महिला अपनी ससुराल चली गई. वहां अनिल उसे मनाने पहुंच गया. इसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस आत्महत्या मान रही है, वहीं मृतक के परिजन हत्या बता रहे हैं.

Advertisement
मृतक की बेटी ने मामा-मामी पर लगाए हत्या के आरोप. (Photo: Screengrab) मृतक की बेटी ने मामा-मामी पर लगाए हत्या के आरोप. (Photo: Screengrab)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST

यूपी के इटावा में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति अनिल का उसके साले की पत्नी से अफेयर चल रहा था. बीते दस साल से दोनों साथ रह रहे थे. दो माह पहले किसी बात से नाराज होकर महिला अपनी ससुराल चली गई. अनिल उसे मनाने पहुंचा, लेकिन महिला नहीं मानी. इस पर अनिल ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement

यह पूरा मामला थाना बकेवर के ग्राम हालुपुरा का है. यहां रहने वाले 50 वर्षीय अनिल नाम के व्यक्ति का उसके साले की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था. अनिल का साले की पत्नी से अफेयर शुरू हुआ तो साले ने पत्नी को घर से निकाल दिया था. इसके बाद से वह औरैया में मायके में रहने लगी थी.

महिला मायके में रहती थी, अनिल भी वहीं बस गया

महिला के मायके में अनिल का आना-जाना शुरू हो गया था. वहीं अनिल भी साथ में रहने लगा था. साले की पत्नी के भी तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे और एक बेटी है, जिनकी शादियां हो चुकी हैं.

अनिल के भी तीन बच्चे हैं, जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. वहीं एक बेटे की मृत्यु हो चुकी है. छोटे बेटे की भी शादी हो चुकी है. दो साल पहले अनिल की पत्नी की जलकर मौत हो गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर: ट्रक ड्राइवर से अफेयर में पति की हत्या, 'कातिल' पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार

अनिल करीब दस साल से महिला के साथ रह रहा था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर दो महीने पहले झगड़ा हो गया था. इस झगड़े के बाद महिला फिर से अपनी ससुराल चली गई.

इसके बाद अनिल उसे मनाने के लिए पहुंच गया तो महिला ने उसके साथ आने से मना कर दिया. आरोप है कि अनिल उसके साथ मारपीट करता था. जब महिला अनिल के साथ जाने को राजी नहीं हुई और विवाद नहीं सुलझा तो अनिल ने ससुराल में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने कहा- प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है

इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिवार के लोग जमा हो गए. आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिलहाल जांच की जा रही है. 

मृतक अनिल की बेटी सोनी ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर अपनी मामी और मामा पर हत्या का आरोप लगाया है, उसने यह भी कहा कि सुनियोजित तरीके से मेरे पिता को बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी है. इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement