यूपी में भीषण गर्मी की चेतावनी! राहत कार्यों को लेकर CM योगी अलर्ट, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे रहें तैयार

Heatwave Alert in UP: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी हीटवेव के अलर्ट के बाद अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार रखने और सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल सुनिश्चित करने को कहा गया है.

Advertisement
CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना. (File Photo: PTI) CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले हफ्ते भीषण लू (हीटवेव) की संभावना जताई है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रशासन, अस्पतालों और राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रख दिया है. उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं कहीं भी रुकनी नहीं चाहिए.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19, 20 और 21 मई को राज्य के कई जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी. तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. कई जगहों पर हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील जिलों में खास नजर रखी जाए. सरकारी अस्पतालों में हीटस्ट्रोक (लू लगने) के मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए.

सरकार के अधिकारियों को मुख्य निर्देश

  • अस्पतालों में दवाइयां, बेड और डॉक्टरों की पूरी व्यवस्था रखें.
  • एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे चालू रखें.
  • सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करें.
  • बिजली आपूर्ति बिना रुके चलती रहे.
  • राहत कार्यों के लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी कर लें.

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि अधिक गर्मी और लू के समय अनावश्यक बाहर न निकलें. खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें. घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और छाता या टोपी का इस्तेमाल करें.

Advertisement

सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में तैयारियों की समीक्षा करें और कोई कमी न रहने दें. लू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे.

गर्मी के इस मौसम में खुद की देखभाल करना बहुत जरूरी है. डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादा गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ने से हीटस्ट्रोक की संभावना बढ़ती है, जो खतरनाक हो सकता है. लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement