आवास पर बुलाया, तिलक लगाया... शंकराचार्य विवाद के बीच यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने किया 101 बटुकों का सम्मान

माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ रहे बटुकों की शिखा खींचे जाने की घटना को लेकर हंगामा मच गया था. इसे लेकर अब यूपी सरकार डैमेज कंट्रोल के मोड में आ गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया.

Advertisement
ब्रजेश पाठक ने लिया बटुकों का आशीर्वाद (Photo: Screenshot) ब्रजेश पाठक ने लिया बटुकों का आशीर्वाद (Photo: Screenshot)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

प्रयागराज में माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पवित्र स्नान से रोके जाने का मामला चर्चा में रहा. इस दौरान शंकराचार्य के साथ जा रहे बटुकों की शिखा खींचे जाने की कथित घटना को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठ रहे थे. विपक्षी दल हमलावर थे. इसे लेकर यूपी सरकार अब डैमेज कंट्रोल के मोड में नजर आ रही है.

Advertisement

हाल ही में यूपी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिखा पकड़ने को बड़ा पाप बताया था. अब ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों को अपने आवास पर बुलाकर उनका सम्मान कर आशीर्वाद लिया है. ब्रजेश पाठक ने गुरुवार की सुबह लखनऊ के अपने सरकारी आवास पर 101 बटुकों को बुलाया.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर बटुकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने बटुकों को तिलक लगाया और उनकी शिखा का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया. गौरतलब है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक प्रोग्राम में यह कहा था कि शिखा का सम्मान होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'ये शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान कर रहे, हमारी औकात...', BJP पर बरसे अखिलेश

उन्होंने यह भी कहा था कि परंपराओं का आदर समाज की जिम्मेदारी है. 101 बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान करना सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक है. बता दें कि प्रयागराज की घटना के बाद सरकार की किरकिरी हो रही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल ही में यह कहा था कि सभी को मर्यादा में रहना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ब्राह्मणों की शिखा पकड़ना पाप', डिप्टी CM के बयान पर आया स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का रिएक्शन

ब्रजेश पाठक ने क्या कहा था

यूपी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किसी ब्राह्मण की शिखा छूने को बेहद गंभीर अपराध बताया था. उन्होंने कहा था कि यह सनातन संस्कृति और परंपराओं का अपमान है. ब्रजेश पाठक ने इस तरह की घटना को बड़ा पाप बताते हुए कहा था कि इसमें शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement