पति ने बर्तन धोने से इनकार कर दिया तो पत्नी ने बुला ली पुलिस... कहा- आप ही बताइए साहब, खाना कैसे बनेगा

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सुनने में जितना साधारण लगता है, उतना ही दिलचस्प भी है. आमतौर पर पुलिस को चोरी, झगड़े या गंभीर अपराधों की सूचना मिलती है, लेकिन इस बार मामला था- जूठे बर्तनों का. जी हां, सिर्फ बर्तन न धोने की बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने सीधे पुलिस को बुला लिया.

Advertisement
पति ने नहीं धोए बर्तन तो आगबबूला हुई पत्नी. (Photo: Representational) पति ने नहीं धोए बर्तन तो आगबबूला हुई पत्नी. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बस्ती,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

यूपी के बस्ती में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिसे सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए. यहां एक महिला जब शाम को खाना बनाने अपने किचन में पहुंची तो सिंक में पड़े जूठे बर्तनों को देखकर वह पति पर आगबबूला हो गई. पति से झगड़ा होने लगा. विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने कॉल कर पुलिस बुला ली.

ये कहानी सोनहा थाना क्षेत्र गांव की है. शाम का समय था. घर में खाना बनने की तैयारी होनी थी. पत्नी जैसे ही किचन में पहुंची, उसकी नजर सिंक में पड़े जूठे बर्तनों पर पड़ी. उसने तुरंत अपने पति से सवाल किया- ये बर्तन अभी तक साफ क्यों नहीं किए? पति ने या तो इस बात को हल्के में लिया या टाल दिया. बस, यहीं से बात बिगड़नी शुरू हो गई.

Advertisement

महिला के पति ने बर्तन धुलने से इनकार कर दिया था. तभी गुस्से में महिला ने डायल 112 पर कॉल कर दिया. इसके बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची. गांव में पुलिस की गाड़ी देखकर लोगों में हलचल मच गई. सभी को लगा कि कोई बड़ा मामला हुआ होगा. लेकिन जब पुलिस ने घर के अंदर पहुंची तो देखा कि पति-पत्नी आपस में झगड़ रहे थे. झगड़े की वजह पूछी, तो जवाब सुनकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें: 'नीले ड्रम' का खौफ! पति ने अपनी पत्नी को किया आशिक के हवाले, पढ़िए राजकुमार की कहानी

झगड़े का कारण पूछने पर महिला ने बताया कि उसने कई बार पति से जूठे बर्तन धुलने के लिए कहा, लेकिन पति ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया. महिला ने आगे कहा कि शाम को जब मैं खाना बनाने किचन में पहुंची तो सिंक में जूठे बर्तन पड़े थे. उसने पति से इसका कारण पूछा तो वो विवाद करने लगे. अब आप ही बताइए साहब, बर्तन साफ नहीं होगा तो रात में खाना कैसे बनेगा?

Advertisement

इस बात पर पुलिसकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. हालांकि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मामले को गंभीरता से लिया और दोनों पक्षों की बात सुनी.

दो साल पहले हुई थी कपल की शादी

पुलिसवालों ने जब पति से पूछा तो उसने चुप्पी साध ली. इस दौरान पुलिस ने दोनों को काफी देर तक समझाया, तब जाकर दोनों शांत हुए. विवाद खत्म कराने के बाद पुलिस लौट गई. इस कपल की दो साल पहले शादी हुई थी. 

दोनों की अभी कोई संतान नहीं है. दोनों के झगड़े की वजह को लेकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. वहीं इस पूरे मामले पर सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पति पत्नी का आपसी विवाद था. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement