Ram Navami in Ayodhya: अयोध्या में रामनवमी को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. खासकर बाहर से आने वाले लोगों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है. ऐसे में इस खास अवसर पर राम लला के दर्शन के लिए दूसरे देशों से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी. इसलिए भारत से बाहर कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यहां के अस्पतालों में विशेष क्वारेंटाइन वार्ड बनाए गए हैं.
जिला प्रशासन रामनवमी के भव्य आयोजन को लेकर पूरी तैयारी में है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विदेश से आने वाले लोगों के लिए यहां के अस्पतालों में विशेष क्वारंटाइन वार्ड बनाए गए हैं. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभआग का कहा है कि विदेशों में कोविड -19 के सक्रिय मामलों को ध्यान में रखते हुए इससे रोकथाम के सारे उपाय किये जा रहे हैं. इसलिए विशेष क्वारंटाइन वार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया गया है.
विदेशी श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए हैं चार क्वारंटाइन वार्ड
अयोध्या जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हमें कोविड-19 से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है. इसलिए जिला अस्पताल में चार विशेष क्वारंटाइन वार्ड बनाए गए हैं. इसमें कोरोना संक्रमित विदेशी पर्यटकों को रखा जाएगा.
लक्षण पाए जाने पर 14 दिनों तक रखा जाएगा क्वारंटाइन
मेडिकल अफसर ने कहा कि 17 अप्रैल को रामनवमी के दौरान अगर किसी भी विदेशी श्रद्धालु में कोरोना के लक्षण पाए गए तो इन क्वारंटाइन वार्ड में उनलोगों को रखा जाएगा. यहां 14 दिनों तक विदेशी लोगों को क्वारंटाइन करके रखा जाएगा.वहीं जब अयोध्या में कोरोना की टेस्टिंग को लेकर जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में हमें कोई निर्देश नहीं मिला है.
aajtak.in