Amethi: स्मृति ईरानी के सामने फूट-फूट कर रोई बुजुर्ग महिला, फरियाद सुन केंद्रीय मंत्री ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला, VIDEO

अमेठी की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बुजुर्ग महिला केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने फफक-फफक कर रोते हुए न्याय की गुहार लगा रही है. वहीं, स्मृति ईरानी उस बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दे रही हैं. 

Advertisement
अमेठी: स्मृति ईरानी के साथ फ़रियादी महिला अमेठी: स्मृति ईरानी के साथ फ़रियादी महिला

अभिषेक कुमार त्रिपाठी

  • अमेठी ,
  • 21 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के अमेठी की एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बुजुर्ग महिला केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के सामने फफक-फफक कर रोते हुए न्याय की गुहार लगा रही है. वहीं, स्मृति ईरानी उस बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दे रही हैं. 

बता दें कि पूरा मामला ग्रामसभा सुल्तानपुर का है, जहां की रहने वाली बुजुर्ग महिला सुशीला ने अपने घर के बगल सरकारी जमीन पर लगभग 20 साल पहले पेड़ लगा दिए थे. आरोप है कि 11 फरवरी को बिना किसी सूचना व नोटिस के प्रशासन के द्वारा उनके पेड़ों को जेसीबी से उखाड़कर फेंक दिया गया. साथ ही सभी पेड़ को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया. 

Advertisement

जिसके बाद सुशीला ने 19 फरवरी को गांव में आई सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से इसकी शिकायत की. सुशीला रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगी, जिसपर स्मृति ईरानी ने बुजुर्ग सुशीला का शिकायती पत्र लेते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान स्मृति ईरानी महिला को ढांढस बंधाती नजर आईं. उन्होंने गले लगाकर महिला का हौसला भी बढ़ाया. 

वीडियो में बुजुर्ग सुशीला को रोते हुए देखा जा सकता है. सुशीला अपनी जमीन और पेड़ को लेकर स्मृति ईरानी के सामने रो रही है. उसको रोता देख स्मृति ईरानी का भी दिल पिघल जाता है और वह बुजुर्ग सुशीला को गले से लगाकर उसका हौसला बढ़ाती हैं. इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों से कहती हैं कि इस महिला की परेशानी को जल्द से जल्द खत्म करें.  

सुशीला ने बताया कि अधिकारी ने पुलिस की मदद से उसके सभी पेड़ गिरा दिए. गिराने से पहले कोई सूचना भी नहीं दी. पूरा गांव सरकारी जमीन में बसा हुआ है. उसकी शिकायत को सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की जमीन है, उन्होंने ले लिया, मैं क्या कर सकती हूं. फिर भी मामला दिखवाती हूं. 

Advertisement

दरअसल, स्मृति ईरानी अमेठी के दौरे पर थीं. इस दौरान उन्होंने जगह-जगह जाकर लोगों की फरियाद सुनी. साथ ही अधिकारियों को इसका समाधान निकालने का आदेश दिया. इसी दौरान बुजुर्ग सुशीला उनके सामने अपना दुखड़ा सुनाने लगी. जिसका वीडियो अब चर्चा में है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement