अलीगढ़ में एक बेहद असामान्य और गंभीर घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. यहां एक महिला ने जिला महिला अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. दोनों बच्चे धड़ से जुड़े हुए हैं. यह नज़ारा ऑपरेशन थियेटर में मौजूद सभी चिकित्सकों के लिए भी चौंकाने वाला था.
महिला की पहचान सासनी गेट के बिहारी नगर निवासी आकाश कुमार की पत्नी नीरू के रूप में हुई है. जिसकी डिलीवरी 17 मार्च को हुई है. जन्म के दौरान इस तरह के जन्मजात विकृति से नीरू बेहद सदमे में आ गईं. जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन अफसोस की नीरू को बचाया नहीं जा सका.
यह भी पढ़ें: झारखंड में मानवता शर्मसार! नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में भरकर घर ले गया विवश पिता
मामला जान हर कोई है अचंभित
परिजनों का कहना है कि इन अनोखे जुड़वा बच्चों की हालत फिलहाल ठीक है और वे स्वस्थ हैं. इस खबर ने न केवल आकाश परिवार में शोक मचा दिया है, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. जीवन के ऐसे नाजुक और अनिश्चित पहलुओं को देखकर हर कोई सोच में पड़ जा रहा है कि है कि किस तरह से इंसान की किस्मत कभी भी पलट सकती है.
फिलहाल जुड़वा बच्चों की देखभाल और उनके भविष्य के लिए मेडिकल कॉलेज में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यह मामला सिर्फ एक मेडिकल केस स्टडी नहीं, बल्कि एक परिवार की जीती-जागती हकीकत है. जिसमें दर्द, आशंका, और उम्मीद के जज़्बात जुड़े हैं.
शिवम सारस्वत