स्कूटी के डिक्की में बच्चे को ठूंसा और करने लगी ड्राइव, खतरे में डाली मासूम की जान

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है.

Advertisement
 बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की जा रही. ( Photo: X/@Sachya) बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की जा रही. ( Photo: X/@Sachya)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपने छोटे बच्चे को स्कूटी के डिक्की में रखकर स्कूटी चलाती हुई दिखाई दे रही है. यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और बच्चे की सुरक्षा को खतरे में डालकर कंटेंट बनाने पर कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. वीडियो में देख सकते हैं कि महिला पहले बच्चे को गोद में लेकर स्कूटी के पास आती है. इसके बाद वह स्कूटी की डिक्की खोलती है और बच्चे को उसके अंदर बैठा देती है. फिर वह डिक्की बंद कर देती है और स्कूटी स्टार्ट करके वहां से चली जाती है. पूरी घटना को पास खड़ा कोई व्यक्ति कैमरे में रिकॉर्ड करता रहता है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 
बताया जा रहा है कि यह वीडियो ‘जहर भैया’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं. अकाउंट पर करीब 60 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं, इसलिए यह वीडियो बहुत तेजी से लोगों तक पहुंच गया. हालांकि बाद में इस वीडियो को उस पेज से हटा दिया गया, लेकिन तब तक यह कई अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल चुका था और लोगों ने इसे दोबारा शेयर करना शुरू कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने कहा कि सिर्फ वायरल होने के लिए बच्चे की सुरक्षा के साथ ऐसा मजाक करना बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना है. लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो बनाकर बच्चे की जान जोखिम में डाली जा रही है.

Advertisement

मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग
सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि यह सिर्फ एक वीडियो तक सीमित नहीं है. उसी अकाउंट पर और भी कई वीडियो मौजूद बताए जा रहे हैं, जिनमें बच्चे के साथ अजीब और खतरनाक स्टंट किए जाते दिखाई देते हैं. एक अन्य वीडियो में महिला बच्चे को एक बैग में रखकर स्कूटर पर बैठकर चली जाती है, जबकि पास खड़ा व्यक्ति उसका वीडियो बनाता रहता है.

वहीं एक और क्लिप में एक कपल कीचड़ से भरे खेत में अजीब तरह का स्टंट करते दिखाई देते हैं, जिसमें पुरुष पानी में लेटी महिला की पीठ पर चलकर जाता है. इन वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि लाइक्स और व्यूज पाने के लिए इस तरह के जोखिम भरे कंटेंट बनाना गलत है, खासकर तब जब इसमें एक छोटे बच्चे की सुरक्षा दांव पर लगी हो. लोगों ने प्रशासन से भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »