पेरिस फैशन वीक में छा गया 10 साल का नन्हा डिजाइनर मैक्स अलेक्जेंडर, टैलेंट से चौंक गए लोग

Paris Fashion Week Viral Boy: अमेरिका के 10 साल के डिजाइनर मैक्स अलेक्जेंडर ने पेरिस फैशन वीक में डेब्यू कर सबको चौंका दिया है. चार साल की उम्र से डिजाइनिंग कर रहे मैक्स की क्रिएटिविटी को फैशन एक्सपर्ट्स और सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं.

Advertisement
कम उम्र से ही कपड़े डिजाइन करते थे अलेक्जेंडर (Photo: IG/@couture.to.the.max) कम उम्र से ही कपड़े डिजाइन करते थे अलेक्जेंडर (Photo: IG/@couture.to.the.max)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

फैशन की दुनिया में इन दिनों एक 10 साल के बच्चे का नाम तेजी से वायरल हो रहा है. अमेरिका के युवा डिजाइनर मैक्स अलेक्जेंडर ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपना शानदार डेब्यू किया, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक हर जगह उनकी चर्चा हो रही है. इतनी कम उम्र में इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाकर मैक्स ने सबको चौंका दिया है.

Advertisement

TOI रिपोर्ट के मुताबिक  मैक्स अलेक्जेंडर को बचपन से ही फैशन डिजाइनिंग का शौक रहा है. उन्होंने महज चार साल की उम्र से कपड़ों को डिजाइन करना शुरू कर दिया था. 

मैक्स की खासियत यह है कि वे रंग-बिरंगे कपड़ों और अनोखे पैटर्न का इस्तेमाल करके बेहद क्रिएटिव ड्रेस तैयार करते हैं. पेरिस फैशन वीक में पेश किए गए उनके कलेक्शन में भी इसी तरह की रंगीन और अनोखी डिजाइन देखने को मिली.

फैशन एक्सपर्ट्स से मिली तारीफ...

फैशन शो के दौरान मॉडल्स ने जब मैक्स द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े रैंप पर पहने, तो दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया. कई फैशन एक्सपर्ट्स ने भी उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ की और कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की क्रिएटिव सोच बेहद खास है. सोशल मीडिया पर मैक्स अलेक्जेंडर की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है.

Advertisement

मैक्स के माता-पिता भी उनके इस सफर में हमेशा उनके साथ रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने मैक्स को कभी रोकने की कोशिश नहीं की, बल्कि उसकी रुचि को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल है 3 एयर होस्टेस का ये वीडियो, आ गए इतने मिलियन व्यूज!

सोशल मीडिया पर वायरल...

सोशल मीडिया पर भी मैक्स अलेक्जेंडर की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग उन्हें 'दुनिया का सबसे कम उम्र का फैशन डिजाइनर' कहकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि यह साबित करता है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती.

रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस फैशन वीक में मैक्स का यह डेब्यू सिर्फ एक फैशन शो नहीं बल्कि एक प्रेरणादायक कहानी बन गया है. इतनी कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करके उन्होंने दुनिया भर के बच्चों को यह मैसेज दिया है कि अगर जुनून और मेहनत हो तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट- अनन्या सिंह)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement