पासपोर्ट देखा, फिर 'जेल' ले गए, नहीं दी साउथ कोरिया में एंट्री... इंडियन व्लॉगर ने बताया उनके साथ क्या हुआ?

भारतीय कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी ने दावा किया कि उन्हें दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पर 38 घंटे तक हिरासत में रखा गया. इस दौरान उन्हें एंट्री देने से भी मना कर दिया गया. 

Advertisement
भारतीय कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी ने दावा किया कि उन्हें दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान हिरासत में रखा गया था. (Photo:  insta/@ isachinawasthi) भारतीय कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी ने दावा किया कि उन्हें दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान हिरासत में रखा गया था. (Photo: insta/@ isachinawasthi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

भारतीय कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपनी हाल में की विदेश यात्रा के दौरान हुए बुरे अनुभव को शेयर किया है. सचिन ने दावा किया कि दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पर उतरने पर उन्हें हिरासत में लिया गया और एंट्री से भी मना कर दिया गया. उन्होंने बताया कि उनके साथ अपराधियों वाला व्यवहार किया गया.  

Advertisement

सचिन ने बताया कि वह और उनकी पत्नी वेकेशन के लिए जेजू आइलैंड गए थे. वह अपने इस ट्रिप को लेकर काफी समय से एक्साइटेड थे, लेकिन एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के दौरान सब कुछ बदल गया. उन्होंने दावा किया कि वहां उनकी एंट्री रोक दी गई. न ही उन्हें क्लीयर किया गया कि आखिर वजह क्या है. 

पोस्ट कर बताया मामला

सोशल मीडिया पर कैप्शन के जरिए बताया कि वह दक्षिण कोरिया (जेजू द्वीप) और चीन में 38 घंटे हिरासत में रहे. वे पूरे उत्साह के साथ जेजू द्वीप पहुंचे थे. उन्होंने आगे बताया कि हम दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पर अपनी यात्रा के लिए उत्साहित और तैयार होकर उतरे थे. कुछ ही घंटों में सब कुछ बदल गया.  उन्हें एंट्री तक नहीं मिल रही थी. हमें इंतजार करने के लिए कहा गया ,जो हमने किया लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी उन्हें इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ऐसी जगह पर रखा गया था कि जो बिल्कुल जेल जैसा लग रहा था. यहां न तो सूरज की रोशनी आती थी और न ही बाहर जाने की कोई सुविधा थी और उन्हें जेल का खाना परोसा जाता था.

Advertisement

लौटने पर किया मजबूर 

सचिन ने पोस्ट में आगे बताया कि उन्हें वापस लौटने पर मजबूर कर दिया और महंगा रिटर्न टिकट खरीदने के लिए उन पर दबाव डाला गया. चीन के रास्ते वापस लौटते हुए भी उनके साथ व्यवहार जारी रहा. इस दौरान उनपर चेकिंग और बहुत सी पाबंदियां रही. उनका कहना है कि वॉशरूम तक जाने के दौरान एक अधिकारी बॉडीकैम के साथ उनके साथ रहता था, वहां जो हुआ वो काफी डराने वाला और टॉर्चर करने वाला था. 

शेयर किया एक्सपीरिएंस

अपने इस एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए सचिन ने लिखा कि वो ये जानकारी लोगों का ध्यान पाने के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया वायरल होती लग्जरी ट्रैवल लाइफ  हमेशा सच नहीं होती, ये दिखाने के लिए बता रहे हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement