नर्सरी की अंग्रेजी राइम 'जॉनी जॉनी यस पापा' तो सभी ने सुनी होगी और छोटे बच्चों की तुतलाती जुबान से तो ये और भी प्यारी लगती है. लेकिन क्या इसे कोई क्लासिकल अंदाज में गा सकता है? दरअसल, हाल में ऐसा ही कुछ देखने को मिला है.
भारतीय रेलवे लेखा सेवा अधिकारी (आईआरएएस) अनंत रूपानागुडी ने ऐसा एक वीडियो शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर दिया है.
इसमें तबला और हारमोनियम लिए कुछ लोग बैठे हैं और बीच में बैठा एक शख्स नर्सरी राइम 'जॉनी जॉनी यस पापा' गा रहा है, वो भी पूरी तरह से क्लासिकल अंदाज में.
भले ही ये एक नर्सरी राइम हैं लेकिन शख्स उसे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शैली में बेहद खूबसूरत तरीके से गा रहा है.
पूरी ग्रुप की तुकबंदी गजब की है. इसपर हंसने पर पहले आप कलाकार की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.
अंग्रेजी राइम की सरलता में भारतीय शास्त्रीय संगीत की जटिल धुनों को मिलाकर कविता में जान फूंक दी गई है. वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोग इसपर ढेरों शानदार कमेंट कर रहे हैं.
लोग इस बात से काफी हैरान हैं कि कैसे वह शख्स शास्त्रीय तरीके से कविता को बारीकी से गा रहा है. वीडियो पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए.
एक यूजर ने लिखा- ये तो शानदार है. 'जॉनी जॉनी' लिखने वाले ने कभी इसके ऐसे वर्जन की कल्पना भी नहीं की होगी. एक अन्य ने लिखा भारतीय शास्त्रीय संगीत चीज ही ऐसी ही कि किसी भी कविता और बेहद खूबसूरत बना दे.
aajtak.in