वायरल होने का कीड़ा! दिल्ली मेट्रो में शख्स की अजीबो-गरीब हरकतें, सहम गए आसपास खड़े लोग

भीड़भाड़ वाली दिल्ली मेट्रो के एक कोच में 'तेरी दीवानी; पर डांस करते एक शख्स का वीडियो वायरल हो गया है, जिसने सार्वजनिक परफॉर्मेंस और यात्रियों के व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है.

Advertisement
दिल्ली मेट्रो अब रील्स का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है (Photos: @btw_swastik_02/Instagram) दिल्ली मेट्रो अब रील्स का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है (Photos: @btw_swastik_02/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

दिल्ली मेट्रो अब रील्स का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. यहां हर दिन लोगों की अजीब हरकतों के वीडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मेट्रो कोच के अंदर ‘तेरी दीवानी’ गाने पर डांस करता नजर आ रहा है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को एक साथ हंसी और सवाल, दोनों दे दिए हैं. भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के परफॉर्मेंस को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.

Advertisement

यह क्लिप इंस्टाग्राम यूजर स्वास्तिक ने शेयर की गई है, जिसमें एक युवक मेट्रो के अंदर धीमे और एक्सप्रेसिव अंदाज में डांस करता नजर आता है. शुरुआत में यह एक सामान्य और हल्का-फुल्का एक्ट लगता है, लेकिन धीरे-धीरे वह पूरे कोच में मूव करने लगता है. वह मेट्रो के पोल को प्रॉप की तरह इस्तेमाल करते हुए घूमता, झुकता और उसके सहारे स्टेप्स करता दिखाई देता है.

वीडियो में एक पल ऐसा भी आता है जब वह पोल पकड़कर नीचे की ओर झुकता है और फिर उठकर दोबारा डांस जारी रखता है. इस दौरान वह अनजाने में आसपास खड़े और बैठे यात्रियों से टकरा जाता है. पहले से ही भरे हुए कोच में यह मूवमेंट कई लोगों के लिए असहज स्थिति पैदा करता दिखता है.

देखें वायरल वीडियो

 

मेट्रो में मौजूद यात्रियों की प्रतिक्रियाएं भी इस वीडियो का अहम हिस्सा बन गई हैं. कुछ लोग इस परफॉर्मेंस को देखकर मुस्कुराते और आपस में नजरें मिलाते दिखे. वहीं, कई यात्री थोड़े असहज नजर आए. कुछ लोग अपनी जगह बदलने की कोशिश करते दिखे, ताकि उनसे टकराव न हो, जबकि कुछ ने नजरें फेर लेना ही बेहतर समझा.

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार और क्रिएटिव बताया, उनका कहना है कि ऐसे पल रोजमर्रा की मेट्रो यात्रा की बोरियत को तोड़ देते हैं.

देखें ऐसे ही एक वायरल वीडियो

वहीं दूसरी ओर, कई लोगों ने इसे पर्सनल स्पेस और पब्लिक एटिकेट का मुद्दा बताया. उनका मानना है कि भले ही यह एक्ट मनोरंजक लगे, लेकिन जब इससे दूसरों को असुविधा हो, तो यह सही नहीं ठहराया जा सकता.कुछ कमेंट्स में यह भी कहा गया कि कोच में मौजूद लोगों के चेहरे देखकर साफ लगता है कि वे इस परफॉर्मेंस से ज्यादा असहज थे, न कि एंटरटेन.वहीं किसी का कहना था ऐसे वीडियो बनाने की वजह वायरल होने का कीड़ा है, जो अब कई लोगों को लग चुका है.

इसके साथ ही कई यूजर्स ने यह भी इशारा किया कि इस तरह के परफॉर्मेंस अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बढ़ते जा रहे हैं, और इसके पीछे सोशल मीडिया पर ध्यान पाने की चाह बड़ी वजह हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement