मेलोडी टॉफी से लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' तक, इस हफ्ते गूगल ट्रेंड्स पर छाए रहे ये दो नाम

इस हफ्ते गूगल ट्रेंड्स में 'कॉकरोच जनता पार्टी' और 'मेलोडी' सबसे ज्यादा चर्चित शब्दों में शामिल रहे. चीफ जस्टीस की टिप्पणी के बाद शुरू हुई CJP सोशल मीडिया से निकलकर देशभर में ट्रेंड करने लगी, जबकि PM मोदी द्वारा जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी देने का वीडियो भी वायरल हो गया.

Advertisement
कॉकरोच पार्टी से मेलोडी तक - इस हफ्ते भारत में किन शब्दों को सबसे ज्यादा किया गया गूगल (Photo: ITG) कॉकरोच पार्टी से मेलोडी तक - इस हफ्ते भारत में किन शब्दों को सबसे ज्यादा किया गया गूगल (Photo: ITG)

प्रतीक सचान

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST

इस हफ्ते भारत में दो चीजें सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च हुईं. पहली 'कॉकरोच जनता पार्टी', जो एक मजाक में शुरू हुई लेकिन पूरे देश में वायरल हो गई. दूसरी 'Melody', वो छोटी-सी टॉफी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की PM को गिफ्ट कर दी और इंटरनेट धमाल मच गया. दोनों किस्से अलग-अलग हैं, लेकिन एक बात कॉमन है कि दोनों ने कुछ ही दिनों में करोड़ों लोगों का ध्यान खींच लिया.

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी का मामला

बात शुरू हुई तब, जब देश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक टिप्पणी की. उन्होंने बेरोजगार नौजवानों की तुलना 'कॉकरोच' से की. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया.लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर बात फैल चुकी थी.

16 मई को AAP के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अभिजीत दीपके ने इस बात के जवाब में एक नई 'पार्टी' बना दी - कॉकरोच जनता पार्टी. यह कोई असली पार्टी नहीं थी. यह एक तरह का सोशल मीडिया विरोध था, जिसमें मजाक और व्यंग्य के जरिए सरकार और सिस्टम पर सवाल उठाए गए.
लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया. मीम्स बने, पोस्ट वायरल हुए, और देखते-देखते यह पूरे देश में ट्रेंड करने लगा.

गूगल पर यह नाम 15 मई से 22 मई के बीच तेजी से सर्च होने लगा. शुरू में सर्च कम था, फिर धीरे-धीरे बढ़ा और 21 मई को इसकी सबसे ऊंची चोटी आई.

Advertisement

पूरे देश में सबसे ज्यादा यह त्रिपुरा में सर्च हुआ. उसके बाद अंडमान-निकोबार और दिल्ली का नंबर आता है. यह ट्रेंड भारत की सीमाओं से भी बाहर निकल गया. UAE, नेपाल, कतर और कुवैत में भी लोगों ने इसे गूगल पर खोजा.

यह भी पढ़ें: क्या AAP का 'सीक्रेट प्रोजेक्ट' है कॉकरोच जनता पार्टी? पूर्व नौकरशाह आशीष जोशी ने उठाए सवाल, वापस लिया समर्थन

Melody का मामला

20 मई के करीब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर थे. इटली में उनकी मुलाकात वहां की PM जॉर्जिया मेलोनी से हुई. इस मुलाकात के दौरान मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट की.

बस यहीं से मामला हुआ. इंटरनेट ने इसे हाथों-हाथ उठाया. मीम्स की बाढ़ आ गई. 'Melody' अचानक गूगल ट्रेंड में आ गई. भारत में इसे सबसे ज्यादा मिजोरम में सर्च किया गया, फिर नागालैंड और मणिपुर का नंबर आया.

दुनियाभर में देखें तो तंजानिया में 'Melody' सबसे ज्यादा सर्च हुई. लेकिन वहां एक अलग वजह हो सकती है. तंजानिया में Jay Melody नाम का एक मशहूर सिंगर है, जिसकी वजह से वहां पहले से ही इस शब्द की सर्च होती है. इसके अलावा म्यांमार, स्लोवाकिया और केन्या में भी इस नाम को खोजा गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM Modi ने Giorgia Meloni को गिफ्ट की Melody Toffee, सोशल मीडिया पर छाए ये Memes

गूगल ट्रेंड्स कैसे काम करता है?

गूगल ट्रेंड्स किसी भी शब्द की सर्च को 1 से 100 के बीच की संख्या में दिखाता है. 100 का मतलब है कि उस समय उस शब्द को सबसे ज्यादा खोजा गया. यह असली सर्च की संख्या नहीं बताता, बल्कि यह बताता है कि किसी शब्द का चलन बाकी समय की तुलना में कितना ज्यादा या कम था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement