कपड़ों की वजह से हुई ट्रोल, फिर इस तरह दिया जवाब... चर्चा में है महिला कमेंटेटर

कपड़ों की वजह से ट्रोल होने वाली एक मॉडल और गेम कमेंटेटर ने लोगों को जवाब देने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि उसकी आलोचना करने वाले लोग भी चौंक गए.

Advertisement
चीन की महिला कमेंटेटर ने अपने ऐसे दिया ट्रोल्स को जवाब (Photo - X/ @Dexerto) चीन की महिला कमेंटेटर ने अपने ऐसे दिया ट्रोल्स को जवाब (Photo - X/ @Dexerto)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

चीन में इन दिनों एक मॉडल और ऑनलाइन गेम कमेंटेटर चर्चा में है. क्योंकि, छोटे कपड़े पहनने की वजह से उन्हें ऑनलाइन काफी ट्रोल किया गया था. इसके बाद उन्होंने इन आलोचनाओं का इस तरह से जवाब दिया कि हर कोई हैरान रह गया. अपने जवाब देने के तरीके की वजह से महिला चर्चा में है. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में एक ऑनलाइन गेम की महिला कमेंटेटर को उनके पोशाक की वजह से काफी लोगों ने ट्रोल किया. इसके बाद कमेंटेटर ने अगले कार्यक्रम में पिछले एपिसोड के उलट काले रंग की पोशाक और विग पहनी और अपने चेहरे की त्वचा को भी काला रंग से रंग दिया.

Advertisement

समाचार आउटलेट चाइना डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की एक घरेलू कंपनी द्वारा विकसित इलेक्ट्रॉनिक गेम नरका, ब्लेडपॉइंट के लाइव-स्ट्रीमिंग सेशन में झाझा नाम से जानी जाने वाली महिला ने अपनी पोशाक और रंग रूप की वजह से सबका ध्यान आकर्षित किया. महिला ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी. पूरे शरीर को काले रंग के स्किन फिट से ढंक रखा था. साथ ही चेहरे को भी काले रंग से रंग लिया था. 

लाइव स्ट्रीम में बदला रूप देख हैरान रह गए लोग
यह घटना एक लाइव-स्ट्रीम के दौरान मिनीस्कर्ट पहनने के कुछ दिनों बाद सामने आई. तब इंटरनेट यूजर्स ने गौर किया कि झाझा बार-बार अपने पैरों को ठीक कर रही थी और ऐसा लग रहा था कि उसे कपड़ों की गड़बड़ी का डर सता रहा है. उनके पुरुष सहकर्मी ने सूट पहना हुआ था और वे काफी तनावमुक्त दिख रहे थे.

Advertisement

इसके बाद कुछ लोगों ने झाझा की जानबूझकर मिनीस्कर्ट पहनने के लिए झाझा को ट्रोल किया. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने लोगों का ध्यान खींचने के लिए जानबूझकर ऐसे कपड़े पहने थे. वहीं अन्य लोगों का मानना था कि महिलाओं को भड़काऊ कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया गया था और इसके लिए कार्यक्रम के आयोजकों को दोषी ठहराया गया.

झाझा ने कहा कि उन्हें जो चाहे कपड़े पहनने की आजादी थी और आयोजक ने कभी हस्तक्षेप नहीं किया. हालांकि, इंटरनेट यूजर्स ने उनके बयान को स्वीकार नहीं किया, कुछ लोगों ने तो यहां तक ​​कह दिया कि झाझा ने उनका भरोसा तोड़ा है. इसके चलते झाझा ने अगले सत्र में पूरी तरह से ब्लैक कपड़ा पहनकर आई थी. 

इस पर भी कुछ यूजर ने ट्रोल किया. एक ने कहा कि जब वह कैमरे के सामने आई तो मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग महिला कमेंटेटर के खेल के विश्लेषण पर ध्यान देंगे, न कि इस बात पर कि उसकी स्कर्ट कितनी छोटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement