जापान में काम कर रहे बेंगलुरु के टेक्निकल एक्सपर्ट ने हाल ही में अपने सैलरी और टैक्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जापान में मिलने वाली सैलरी आकर्षक है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें करीब 3 लाख रुपये के टैक्स का भी भुगतान कर करना होता है. कंटेंट क्रिएटर डोलेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो जापान में रहने वाले भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की फाइनेंशियल कंडीशन को दिखाता है.
एक ओर जहां कई लोग बेहतर सैलरी के लिए विदेश जाने का सपना देखते हैं, वहीं बेंगलुरु के दो टेक प्रोफेशनल्स ने बताया कि जापान में टेक प्रोफेशनल्स का शुरुआती सैलरी लगभग 3 मिलियन येन से शुरू होती है, जो लगभग 17 लाख रुपये के बराबर है. लेकिन बावजूद इसके जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है, इनके साथ कई महत्वपूर्ण शर्तें जुड़ी हुई हैं, जिनमें हाई टैक्स शामिल है.
वीडियो में क्या?
वीडियो शूट करते हुए कंटेंट क्रिएटर डोलेश ने कहा कि कौन कौन जापान आना चाहता है बताओ? इसके बाद वीडियो में उन्होंने बताया कि जापान में एक इंडियन रेस्तरां में उनकी मुलाकात बेंगलुरु के दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों से हुई. बातचीत के दौरान, वह उन लोगों से जापान में तकनीकी पेशेवरों की शुरुआती सैलरी के बारे में पूछते हैं. इसके जवाब में वह कहते हैं कि शुरुआती सैलरी लगभग 30 लाख येन है, जिसे भारतीय रुपये में बदलने पर यह लगभग 17 लाख रुपये होते हैं. डोलेश ने आगे पूछा कि और दो-तीन साल के अनुभव के बाद कितनी सैलरी होती है?
उनमें से एक व्यक्ति जवाब देता है यह लगभग 4.5 से 5 मिलियन येन होगा. तब कंटेंट क्रिएटर प्रतिक्रिया देता है कि लगभग दोगुना. इसके बाद वह लोग इस बात को साफ करते हैं कि यह लगभग 25 से 30 लाख रुपये होगा. फिर वे आगे कहते हैं कि वे अपनी वार्षिक सैलरी का लगभग 3 लाख रुपये टैक्स के भुगतान के लिए करते हैं, जिसे सुनकर वह हैरान हो जाता है.
सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि हाई सैलरी सुनने में तो अच्छी लगती है, लेकिन जापान की कार्य संस्कृति की वास्तविकता सिर्फ वहां पर काम करने वाले लोगों को पता होती है. एक यूजर ने लिखा कि हर कोई इसे देखना और सुनना पसंद कर सकता है, लेकिन सच्चाई बहुत अलग है. उन्हें पता है कि वहां उनकी क्या स्थिति है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि 15 लाख वेतन और 3 लाख टैक्स मतलब क्या है? क्या वे पैसिव इनकम के लिए कुछ कर रहे हैं? मुझे लगता है कि टैक्स को देखते हुए यह पैकेज अभी भी बहुत कम है.
aajtak.in