सोशल मीडिया पर कई तरह के कंटेंट वायरल होते हैं. इन दिनों एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से फैल रहा है जिसे देखकर लोग ऑटो-रिक्शा चालक की खूब तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, एक महिला ने एक इमोशनल लेकिन प्यारा वीडियो शेयर किया जिसमें दिखा जा रहा है कि ऑटो-रिक्शा चालक अपनी पत्नी को अपने रोजाना के काम के समय भी कैसे अपने करीब रखता है. यह वीडियो अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.
कंटेंट क्रिएटर मर्लिन सुल्ताना अकंद की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में देखा जा रहा है कि वह ऑटो-रिक्शा में बैठी हैं. इस दौरान उन्होंने कुछ बेहद खास देखा. क्लिप की शुरुआत में वह विंडशील्ड पर रखी किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेम की हुई तस्वीर पर ज़ूम करती हैं. फिर कैमरा ऊपर की ओर घूमता है और पत्नी के झुमके लटके दिखाई देते हैं.
कैप्शन में लिखी ये बात
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि प्यार में डूबे पुरुष के नजरिए से देखें तो, तस्वीर नहीं झुमके दिख रहे हैं. सभी रोमांटिक लोग फूल नहीं खरीदते. कुछ लोग आपके झुमके ऐसी जगह टांग देते हैं जहां वे उन्हें दिन भर देख सकें. उन्होंने आगे लिखा कि वह ऑटो यात्रियों को ले जाता है पर उसका दिल उसे अपने दिल में बसाए रखता है. जब कोई पुरुष आपसे सच्चा प्यार करता है, तो आप उसकी दिनचर्या का हिस्सा कुछ इस तरह बनती हैं.
लोग दे रहे हैं रिएक्शन
इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद किया और अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ऐसे प्यार करने वाले भाई कहां हैं? एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि इन जैसी साझेदारियों के साथ पूरे महिला समाज में खुशनुमा माहौल होगा. वहीं, अन्य यूजर्स ने भी इस पल को सरल लेकिन शक्तिशाली बताया.
aajtak.in