प्यार में डूबा पुरुष कुछ इस तरह... ऑटो रिक्शा चालक का ये अंदाज हो रहा वायरल, Video  

सोशल मीडिया पर एक महिला ने बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया. इसमें एक ऑटो-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी के झमके को ऑटो में टांग रखा है. 

Advertisement
 इसमें एक ऑटो-रिक्शा चालक (Photo: insta/@marilyn.sultana.akand)ने अपनी पत्नी के झमके को ऑटो में रखा है. इसमें एक ऑटो-रिक्शा चालक (Photo: insta/@marilyn.sultana.akand)ने अपनी पत्नी के झमके को ऑटो में रखा है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

सोशल मीडिया पर कई तरह के कंटेंट वायरल होते हैं. इन दिनों एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से फैल रहा है जिसे देखकर लोग ऑटो-रिक्शा चालक की खूब तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, एक महिला ने एक इमोशनल लेकिन प्यारा वीडियो शेयर किया जिसमें दिखा जा रहा है कि ऑटो-रिक्शा चालक अपनी पत्नी को अपने रोजाना के काम के समय भी कैसे अपने करीब रखता है. यह वीडियो अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

कंटेंट क्रिएटर मर्लिन सुल्ताना अकंद की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में देखा जा रहा है कि वह ऑटो-रिक्शा में बैठी हैं. इस दौरान उन्होंने कुछ बेहद खास देखा. क्लिप की शुरुआत में वह विंडशील्ड पर रखी किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेम की हुई तस्वीर पर ज़ूम करती हैं. फिर कैमरा ऊपर की ओर घूमता है और पत्नी के झुमके लटके दिखाई देते हैं. 

कैप्शन में लिखी ये बात 

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि प्यार में डूबे पुरुष के नजरिए से देखें तो, तस्वीर नहीं झुमके दिख रहे हैं. सभी रोमांटिक लोग फूल नहीं खरीदते. कुछ लोग आपके झुमके ऐसी जगह टांग देते हैं जहां वे उन्हें दिन भर देख सकें. उन्होंने आगे लिखा कि वह ऑटो यात्रियों को ले जाता है पर उसका दिल उसे अपने दिल में बसाए रखता है.  जब कोई पुरुष आपसे सच्चा प्यार करता है, तो आप उसकी दिनचर्या का हिस्सा कुछ इस तरह बनती हैं.

Advertisement

लोग दे रहे हैं रिएक्शन 

इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद किया और अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ऐसे प्यार करने वाले भाई कहां हैं? एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि इन जैसी साझेदारियों के साथ पूरे महिला समाज में खुशनुमा माहौल होगा. वहीं, अन्य यूजर्स ने भी इस पल को सरल लेकिन शक्तिशाली बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement