2025 में केरल पहुंचे 2.58 करोड़ टूरिस्ट, विदेशियों को भा गया ये शहर

केरल ने पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है. साल 2025 में यहां रिकॉर्ड 2.58 करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं, जो 1956 में राज्य के गठन के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

Advertisement
सैलानियों का दिल जीत रहा है केरल (Photo: Pixabay) सैलानियों का दिल जीत रहा है केरल (Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

केरल के पर्यटन क्षेत्र के लिए साल 2025 ऐतिहासिक साबित हुआ है. राज्य के गठन के बाद पहली बार पर्यटन के आंकड़े 2.58 करोड़ के पार निकल गए हैं. हाल में ही केरल के पर्यटन मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास ने कोझिकोड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बड़ी कामयाबी के बारे में  बताया कि साल 2025 केरल के इतिहास का सबसे सफल साल रहा है और पर्यटकों की यह संख्या अपने आप में एक नया कीर्तिमान है.

Advertisement

मंत्री के मुताबिक, साल 2025 में कुल 2,58,80,365 पर्यटक केरल पहुंचे. यह संख्या पिछले साल यानी 2024 के मुकाबले करीब 29 लाख ज्यादा है. सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो घरेलू पर्यटकों की संख्या में 12.6 प्रतिशत की बड़ी ग्रोथ देखी गई है. केरल आने वाले सैलानियों में सबसे ज्यादा तादाद तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों की रही. पर्यटकों के इस भारी इजाफे ने साबित कर दिया है कि केरल अब देश का सबसे प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है.

यह भी पढ़ें: विदेशी टूरिस्ट ने खाया भारतीय ट्रेन का खाना, फिर जो कहा वो सबको हैरान कर देगा!

पर्यटकों की पहली पसंद बना 'इडुक्की'

अगर जिलों के हिसाब से देखें, तो इडुक्की पर्यटकों का सबसे बड़ा पसंदीदा स्पॉट बनकर सामने आया है. यहां पिछले साल रिकॉर्ड 46.79 लाख से ज्यादा सैलानी घूमने पहुंचे. इडुक्की के बाद एर्नाकुलम और राजधानी तिरुवनंतपुरम का नंबर रहा, जहां क्रमशः 44.29 लाख और 43.75 लाख पर्यटक पहुंच. वहीं, विदेशी पर्यटकों को एर्नाकुलम जिला सबसे ज्यादा पसंद आया.

Advertisement

पर्यटन मंत्री ने इस कामयाबी के पीछे एक बड़ी वजह सरकारी विश्राम गृहों (Rest Houses) की हालत सुधारना बताया. उन्होंने साफ किया कि इन विश्राम गृहों को हाई-टेक बनाने और वहां सुविधाएं बेहतर करने का सीधा फायदा राज्य के टूरिज्म सेक्टर को मिला है. यही वजह है कि अब यहां रुकने वाले पर्यटकों की संख्या पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: दुनिया के वो 5 शहर, जहां की तेज हवाएं प्रदूषण को टिकने नहीं देतीं

आखिर पर्यटकों को क्यों भा रहा है केरल?

केरल की इस कामयाबी के पीछे वहां का यूनिक अनुभव है. शांत बैकवाटर क्रूज और पेरियार की जंगल सफारी पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है. इसके अलावा, केरल का जायका, खासकर मालाबार परोटा और फिश करी का स्वाद सैलानियों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो रहा है. मुन्नार और वायनाड के पहाड़ों से लेकर वर्कला के समुद्र तट तक, केरल में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है. यही वजह है कि आज केरल हर उम्र के मुसाफिर की पहली पसंद बन चुका है और पर्यटन के मामले में एक नया इतिहास लिख रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement