Famous Himachali Dishes: तुड़किया भात से लेकर छा गोश्त तक! मनाली के इन लजीज व्यंजनों के बिना अधूरा है आपका पहाड़ों का सफर

Famous Himachali Dishes: अगर आप मनाली घूमने जा रहे हैं तो इन पारंपरिक हिमाचली डिशेज को जरूर ट्राई करें. इससे आपको इस खूबसूरत जगह के असली फूड कल्चर को करीब से जानने का मौका मिलेगा. आज इस खबर में वहां की कुछ ट्रेडिशनल डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.

Advertisement
सिर्फ पहाड़ ही नहीं, मनाली का खाना भी है खास, ये लोकल डिशेज जरूर करें ट्राई (Photo- ITG) सिर्फ पहाड़ ही नहीं, मनाली का खाना भी है खास, ये लोकल डिशेज जरूर करें ट्राई (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

Famous Himachali Dishes: मनाली को लोग अक्सर बर्फ से ढके पहाड़, घने देवदार के जंगल और ब्यास नदी के खूबसूरत नजारों के लिए जानते हैं. लेकिन यहां की एक और खास चीज है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं यहां का ट्रेडिशनल खाना. हिमाचली खान-पान पहाड़ी मौसम, यहां के स्थानीय अनाज और पुरानी कुकिंग परंपराओं से जुड़ा हुआ है. अगर आप मनाली घूमने जा रहे हैं तो कैफे और रेस्टोरेंट के अलावा इन लोकल डिशेज को भी जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं मनाली की कुछ मशहूर पारंपरिक डिशेज के बारे में.

Advertisement

सिड्डू (Siddu)

सिड्डू हिमाचल प्रदेश की सबसे फेमस पारंपरिक ब्रेड में से एक है, खासकर कुल्लू और मनाली क्षेत्र में. यह देखने में सॉफ्ट स्टीम्ड बन जैसा लगता है. इसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है और आटे को कुछ घंटों तक फर्मेंट होने के लिए रखा जाता है, जिससे इसका स्वाद हल्का खट्टा और टेक्सचर सॉफ्ट हो जाता है.

इसके अंदर अखरोट, खसखस या मसालेदार दाल की स्टफिंग भरी जाती है. सिड्डू को आमतौर पर घी, हरी चटनी या राजमा के साथ खाया जाता है.

तुड़किया भात (Tudkiya Bhath)

तुड़किया भात हिमाचल का एक खास चावल से बनने वाला डिश है. इसे आम पुलाव से थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाता है. इसमें चावल के साथ दाल, आलू, दही और कई खुशबूदार मसाले जैसे इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डाले जाते हैं.

Advertisement

इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं. यह डिश हल्की मसालेदार और काफी टेस्टी होती है.

मिठ्ठा भात (Mittha Bhaat)

मिठ्ठा भात हिमाचल की एक पारंपरिक मीठी डिश है. इसे चावल, चीनी, किशमिश और ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम और काजू डालकर बनाया जाता है. कई बार इसमें सूखा नारियल या केसर भी मिलाया जाता है.

यह ज्यादा मीठा नहीं होता, बल्कि हल्की मिठास के साथ ड्राई फ्रूट्स का स्वाद देता है. इसे अक्सर त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है.

छा गोश्त (Chha Gosht)

अगर आप नॉन-वेज खाने के शौकीन हैं तो छा गोश्त जरूर ट्राई करें. यह हिमाचली स्टाइल की मटन करी है जिसे धीमी आंच पर पकाया जाता है.

इसमें मटन को दही, बेसन और हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है. इसका स्वाद ज्यादा तीखा नहीं होता बल्कि हल्का खट्टा और रिच होता है. इसे चावल या रोटी के साथ खाया जाता है.

मद्रा (Madra)

मद्रा हिमाचल प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध डिशों में से एक है. इसे आमतौर पर चने या राजमा को दही की गाढ़ी ग्रेवी में पकाकर बनाया जाता है.
इसमें घी, लौंग, इलायची और दूसरे मसाले डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद काफी रिच और खुशबूदार हो जाता है. इसे अक्सर चावल के साथ परोसा जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement