Tech Wrap: यहां जानें बुधवार की 5 बड़ी खबरें, ऐसा रहा टेक जगत का हाल

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST
  • यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल
  • हम यहां टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं
  • जानिए नए नए गैजेट्स के बारे में

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Airtel Jio और Vi के ये प्रीपेड प्लान्स 3GB डेली डेटा के साथ आते हैं, कीमत 500 रुपये से कम
Airtel, Jio और Vi 3GB डेली डेटा वाले कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर करते हैं. ये प्लान्स अनलिमिटेड कॉल SMS बेनिफिट्स के साथ भी आते हैं. यहां आपको 28 दिन की वैलिडिटी वाले वैसे प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जो डेली 3GB डेटा देते हैं. इन प्लान्स की कीमत 500 रुपये कम है.

Advertisement

ये हैं 108MP कैमरे के साथ आने वाले अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स, कीमत 17,999 रुपये से शुरू
स्मार्टफोन का यूज वैसे तो कई कामों में होता है लेकिन इसे फोटोग्राफी के लिए भी काफी यूज किया जाता है. इस वजह से यूजर्स नया फोन लेते वक्त इसके कैमरे पर भी ध्यान देते हैं. अच्छा कैमरा कई फैक्टर्स पर डिपेंड करता है. इसमें एक फैक्टर मेगापिक्सल भी है. इससे फोटो की डिटेलिंग बढ़ जाती है. ऐसे में हम यहां आपको बजट रेंज वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आते हैं.

Samsung का बड़ा इवेंट 11 अगस्त को, दो नए फोल्डेबल फोन समेत कई प्रोडक्ट हो सकते हैं लॉन्च
Samsung ने बुधवार को ये कंफर्म किया कि कंपनी अगले Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन 11 अगस्त को करेगी. इवेंट डेट कंफर्म करने के साथ ही कंपनी ने दो नए फोल्डेबल फोन्स के लिए टीजर भी जारी किया है. दोनों नए फोन्स में अपग्रेडेड हार्डवेयर दिए जाने की पूरी संभावना है.

Advertisement

YouTube ने लॉन्च किया नया फीचर, ज्यादा पैसे कमा सकेंगे कंटेंट क्रिएटर्स
YouTube ने एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर का नाम YouTube ने Super Thanks रखा है. इस फीचर से क्रिएटर्स को नए तरीके से पैसे कमाने का मौका मिलेगा. ये फीचर अभी क्रिएटर्स के लिए देशों में उपलब्ध हो चुका है.

6000mAh बैटरी के साथ Samsung का ये नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 12,499 रुपये से शुरू
Samsung Galaxy M21 2021 Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गा है. ये कंपनी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है. ये नया मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M21 का जरा सा अपग्रेडेड वर्जन है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh की बैटरी दी गई है. नए फोन का मुकाबला  Redmi Note 10 और Realme Narzo 30 जैसे फोन्स से रहेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement