Tech Wrap: यहां जानें शनिवार की 5 बड़ी खबरें, ऐसा रहा टेक जगत का हाल

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST
  • यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल
  • हम यहां टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं
  • जानिए नए नए गैजेट्स के बारे में

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Google Maps में ऐसे ऑन करें स्पीड लिमिट वॉर्निंग, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड
Google Maps का स्पीड लिमिट फंक्शन यूजर्स को रोड की स्पीड लिमिट बताता है और लिमिट क्रॉस करने पर वॉर्निंग देता है. साथ ही गूगल मैप्स यूजर्स को उनकी भी ड्राइविंग स्पीड बताता है.

Advertisement

भारत में लॉन्च होने पहले लीक हुई Xiaomi के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत, यहां जानें
Xiaomi 11 Lite NE 5G को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल फोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत लीक हो गए हैं. इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग हाल ही में हुई है और अब कंपनी इसे भारत में उतारने जा रही है. इस फोन को ग्लोबली क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था.

Flipkart पर इतना सस्ता मिल रहा है iPhone 12, जल्दी उठा लें फायदा
अगर आप iPhone 12 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतर समय हो सकता है. क्योंकि, इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर अब तक की सबसे कीमत पर सेल किया जा रहा है. आपको बता दें iPhone 12 की कीमत कंपनी ने iPhone 13 लाइनअप के आने के बाद घटाई भी है.

Advertisement

कर्व्ड डिस्प्ले और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर वाली वॉच 2,499 रु में हुई लॉन्च, जानें बाकी फीचर्स
नोएडा बेस्ड कंपनी AQFIT ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच W5 EDGE को लॉन्च कर दिया है. ये एक अफोर्डेबल स्मार्टवॉच है. इस वॉच में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इसमें ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, हार्ट रेट ट्रैकर और 10 दिन की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Redmi के दो नए स्मार्ट TV मॉडल्स भारत में 22 सितंबर को होंगे लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स
Xiaomi भारत में Redmi Smart TV सीरीज को विस्तार देने जा रहा है. कंपनी 22 सितंबर को भारत में नए Redmi TV मॉडल्स करेगी. कंपनी ने अपकमिंग मॉडल्स के लिए कहा है कि ये 'ऑल राउंड स्मार्ट एंटरटेनमेंट' ऑफर करेंगे. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर नए TV मॉडल्स के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी बनाया है. यहां इनके फीचर्स भी बताए गए हैं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement