यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
Realme Dizo GoPods, GoPods Neo भारत में लॉन्च, कीमत 2,299 रुपये से शुरू
Realme टेकलाइफ इकोसिस्टम के पहले ब्रांड Dizo ने भारत में आज अपने दो नए ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है. ये दो नए ईयरबड्स Dizo GoPods और Dizo GoPods Neo हैं. दोनों ही बजट फ्रेंडली डिवाइसेज हैं.
ये हैं सस्ते लैपटॉप के ऑप्शन्स, काम-एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बेहतर
बजट लैपटॉप्स के ऑप्शन स्टूडेंट्स और फ्रेशर के लिए अच्छे होते हैं. साथ ही उन लोगों के लिए जो ऑफिस के हल्के काम करना चाहते हैं. ऐसे लैपटॉप ज्यादा पावरफुल तो नहीं होते. लेकिन, काम को आसानी से निबटा देते हैं और साथ ही ये डेस्कटॉप के मुकाबले पोर्टेबल भी होते हैं. ऐसे में हम यहां आपको कुछ अच्छे बजट लैपटॉप्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
Jio ने लॉन्च किए 5 नए प्रीपेड प्लान, जानिए आपके लिए क्या है खास?
Reliance Jio ने बेसिक Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ अपने नए प्रीपेड प्लान्स को भारत में लॉन्च किया है. इन प्लान्स को आज यानी 1 सितंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध भी करा दिया गया है. जियो के मौजूदा ग्राहक जो पुराने Disney+ Hotstar प्लान्स में हैं उन्हें प्लान एक्सपायर होने तक पुराने बेनिफिट्स ही मिलते रहेंगे.
चाहते हैं WhatsApp पर लास्ट सीन छिपाना और ब्लू टिक हटाना? ये है पूरा प्रोसेस
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp आपको लास्ट सीन और ब्लू टिक हाइड करने का ऑप्शन भी देता है. अगर आपने इस फीचर को अभी तक नोटिस नहीं किया है तो आप इसे ट्राई कर सकते हैं. दोनों ही फीचर्स को ऐप के प्राइवेसी सेक्शन में लिस्ट किया गया है.
Telegram एक अरब से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड, भारत में सबसे ज्यादा
Telegram लेटेस्ट ऐप है जिसने ग्लोबली 1 अरब डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है. ये डेटा सेंसर टावर ने शेयर किया है. ये ऐप 2013 से उपलब्ध हुआ है और मार्केट में इसका कड़ा मुकाबला WhatsApp और फेसबुक मैसेंजर से है. वॉट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी विवाद के समय से ये ऐप ज्यादा हाइलाइट हुआ और इसे काफी ग्रोथ भी मिली थी.
aajtak.in