AC को रिमोट से बंद करना चाहिए या डायरेक्ट स्विच से? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एयर कंडीशनर को बंद करने का सही तरीका क्या है? क्या रिमोट से बंद करना सही है या हर बार डायरेक्ट मेन स्विच से ऑफ करना फायदेमंद है? आइए जानते हैं दोनों तरीकों के फायदे और नुकसान के बारे में.

Advertisement
एसी को स्विच ऑफ करने का सही तरीका क्या है? एसी को स्विच ऑफ करने का सही तरीका क्या है?

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

गर्मी का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (AC) हर घर की जरूरत बन जाता है. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, लोग दिन-रात AC का इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन इसी के साथ एक आम सवाल भी सामने आता है.. AC को बंद करने का सही तरीका क्या है?

क्या इसे रिमोट से बंद करना चाहिए या फिर सीधे स्विच ऑफ करना ज्यादा सही है?

Advertisement

कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं और रोजाना अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कुछ लोग हर बार स्विच ऑफ कर देते हैं, तो कुछ सिर्फ रिमोट से ही AC बंद करते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि दोनों तरीकों में क्या फर्क है और कौन-सा तरीका आपके AC के लिए बेहतर है.

रिमोट से AC बंद करना क्यों बेहतर माना जाता है?

जब आप AC को रिमोट से बंद करते हैं, तो मशीन एकदम से बंद नहीं होती, बल्कि एक प्रोसेस के तहत धीरे-धीरे काम करना बंद करती है. इसका मतलब है कि AC के अंदर मौजूद कंप्रेसर और अन्य पार्ट्स को अचानक झटका नहीं लगता. इससे मशीन की लाइफ बढ़ती है और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है. आपने नोटिस किया होगा कि स्प्लिट एसी को रिमोट से बंद करने पर उसका फ्लैप बंद हो जाता है, जबकि डायरेक्ट स्विच से ऑफ करने पर फ्लैप खुला ही रह जाता है. 

Advertisement

इसके अलावा, रिमोट से बंद करने पर AC की सेटिंग्स जैसे तापमान, मोड (कूल, ड्राई, फैन) और फैन स्पीड सेव रहती हैं. अगली बार जब आप AC चालू करते हैं, तो वही सेटिंग्स मिल जाती हैं, जिससे बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती.

क्या रिमोट से बंद करने पर बिजली खर्च होती है?

रिमोट से AC बंद करने पर वह पूरी तरह ऑफ नहीं होता, बल्कि स्टैंडबाय मोड में चला जाता है. इस दौरान बहुत ही कम मात्रा में बिजली की खपत होती है. हालांकि यह खपत बेहद कम होती है और आपके बिजली बिल पर ज्यादा असर नहीं डालती.

स्विच से AC बंद करना कब सही है?

अगर आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, जैसे छुट्टियों पर या कई घंटों के लिए ऑफिस जा रहे हैं, तो AC को स्विच से बंद करना एक अच्छा विकल्प है. इससे AC की स्टैंडबाय पावर भी बचती है और किसी भी तरह के इलेक्ट्रिकल रिस्क से भी सुरक्षा मिलती है.

इसके अलावा, अगर आपके इलाके में बिजली का वोल्टेज अक्सर ऊपर-नीचे होता है या बारिश और तूफान का खतरा रहता है, तो स्विच ऑफ करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

क्या हर बार स्विच से बंद करना सही है?

Advertisement

हर बार सीधे स्विच से AC बंद करना सही नहीं माना जाता. ऐसा करने से AC को अचानक पावर कट मिलता है, जिससे कंप्रेसर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर असर पड़ सकता है. लंबे समय में इससे मशीन की परफॉर्मेंस पर भी फर्क पड़ सकता है. हालांकि कभी-कभी स्विच से बंद करना गलत नहीं है, लेकिन इसे रोजाना आदत बनाना सही नहीं है.

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं?

एक्स्पर्ट्स के मुताबिक, AC को रोजमर्रा के इस्तेमाल में रिमोट से ही बंद करना चाहिए. इससे मशीन सुरक्षित रहती है और उसके पार्ट्स पर कम दबाव पड़ता है. वहीं, जब लंबे समय तक AC का इस्तेमाल नहीं करना हो, तब स्विच ऑफ करना बेहतर होता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »